Health Tips: शुगर टेस्ट कराने अब नहीं जाना पड़ेगा डॉक्टर के पास, घर बैठे ऐसे करें जांच, ये लक्षण दिखने पर हो जाएं सावधान

Last Updated:

check blood sugar at home: बिना उंगली में सुई चुभाए भी आप अपना शुगर लेवल जान सकते हैं और शुरुआती लक्षणों को पहचानकर समय रहते इस बीमारी पर काबू पा सकते हैं. (रिपोर्ट: शिवांक द्विवेदी/सतना)

आज के दौर में डायबिटीज़ एक आम बीमारी बन चुकी है. हर दूसरा-तीसरा इंसान इससे प्रभावित नज़र आता है. लेकिन अब टेक्नोलॉजी ने इस समस्या को आसान बना दिया है. बिना उंगली में सुई चुभाए भी आप अपना शुगर लेवल जान सकते हैं और शुरुआती लक्षणों को पहचानकर समय रहते इस बीमारी पर काबू पा सकते हैं.

s

बाज़ार में अब कंटिन्युअस ग्लूकोज़ मॉनिटर (CGM) जैसे उपकरण उपलब्ध हैं. यह एक छोटा सा सेंसर पैच होता है, जिसे त्वचा के नीचे लगाया जाता है. यह उपकरण आपके ब्लड शुगर लेवल को लगातार मॉनिटर करता है और मोबाइल ऐप या मॉनिटरिंग डिवाइस पर रियल-टाइम डेटा दिखाता है.

खास बात यह है कि इसमें अलार्म की सुविधा भी होती है जो ब्लड शुगर ज़्यादा बढ़ने या घटने पर तुरंत चेतावनी देता है. वहीं जानकार बताते हैं की हमारा शरीर भी सुगर होने के कई संकेत देता है बस उसे समझना जरूरी है.

डायबिटीज

सर्टिफाइड डायटिशियन ममता पांडे बताती हैं कि डायबिटीज़ होने के पीछे सबसे बड़ा कारण आज का बदलता लाइफस्टाइल है. खान-पान की गड़बड़ी, अधूरी नींद और स्ट्रेस इस बीमारी को और बढ़ावा देते हैं. उन्होंने कहा कि माता-पिता से अनुवांशिक रूप से मिलने के अलावा तनाव लेना आज के समय में डायबिटीज़ का प्रमुख कारण बन गया है.

डायबिटीज के मरीजों

अगर आपको बार-बार पेशाब जाना पड़ रहा है, लगातार प्यास लग रही है, मुंह सूख रहा है, डिहाइड्रेशन, कमजोरी और बिना कारण तेजी से वजन कम हो रहा है तो ये डायबिटीज़ के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. ऐसे में तुरंत पैथोलॉजी टेस्ट कराना चाहिए.

अगर रिपोर्ट फास्टिंग ब्लड शुगर 70–100 mg/dL के बीच हो तो नॉर्मल है. खाने के दो घंटे बाद ब्लड शुगर 140 mg/dL से नीचे होना चाहिए. वहीं HbA1c टेस्ट 6 से कम हो तो स्थिति सामान्य मानी जाती है. वहीं रिपोर्ट इनसे अधिक आती है तो यह डायबिटीज़ का संकेत है और तुरंत सतर्कता की ज़रूरत है.

इम्यूनिटी सिस्टम

डायटिशियन का कहना है कि शुरुआती अवस्था में डायबिटीज़ को सिर्फ दवाइयों से नहीं बल्कि जीवनशैली सुधारकर भी कंट्रोल किया जा सकता है. इसके लिए पर्याप्त नींद लेना, नियमित व्यायाम करना और भोजन में हाई फाइबर व प्रोटीन शामिल करना बेहद ज़रूरी है. वहीं मीठी चीज़ों यानी सिंपल कार्ब्स से परहेज करना चाहिए.

s

डायबिटीज कोई लाइलाज बीमारी नहीं है. सही समय पर पहचान और नियमित मॉनिटरिंग से इसे काबू में किया जा सकता है. टेक्नोलॉजी की मदद से अब बिना उंगली चुभाए शुगर चेक करना संभव है. सबसे अहम है समय रहते लक्षणों को पहचानना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना ताकि यह बीमारी आपके जीवन पर हावी न हो पाए.

homelifestyle

शुगर टेस्ट कराने अब नहीं जाना पड़ेगा डॉक्टर के पास, घर बैठे ऐसे करें जांच…

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *