Health Tips: पेट साफ नहीं होता? बस रात में लें ये एक चीज, सुबह तक पुरानी से पुरानी कब्ज होगी छूमंतर

Last Updated:

Home Remedies for Constipation: कब्ज को आयुर्वेद में वात दोष की समस्या माना गया है. आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने इसे दूर करने के लिए त्रिफला, अरंडी के तेल और अलसी के प्रभावी उपयोग बताए हैं. जीवनशैली में बदलाव और सही खानपान ही इसका स्थायी इलाज है.

कब्ज को अक्सर लोग एक सामान्य पेट की परेशानी मानकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं. लेकिन वास्तव में यह एक सामान्य बीमारी नहीं है. यह केवल पाचन की समस्या नहीं बल्कि वात दोष की समस्या होती है. आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि जब वात के सुखा, कठोर और शीत गुण बढ़कर बड़ी आंत में एकत्र हो जाते हैं, तब मल सूखा और कठोर हो जाता है. समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यही कब्ज आगे चलकर कई गंभीर रोगों की जड़ बन सकती है.

हेल्थ टिप्स

आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया आज की अनियमित जीवनशैली कब्ज को आम बना चुकी है. आहार में फाइबर की कमी, पर्याप्त जल का सेवन न करना, अत्यधिक मांसाहार, ठंडा, बासी और सूखा भोजन, देर रात भोजन करना और शारीरिक सक्रियता की कमी ये सभी वात को बढ़ाते हैं. इसके अलावा तनाव, चिंता और अनियमित दिनचर्या भी कब्ज के प्रमुख कारण माने जाते हैं.

हेल्थ टिप्स

ऐसे में कब्ज पर ध्यान नहीं दिया गया तो कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं. शरीर और मन दोनों पर असर होता है. कब्ज का प्रभाव केवल पेट तक सीमित नहीं रहता. इसके कारण पेट में गैस और फुलाव, सिरदर्द, बदबूदार सांस, शरीर में विषैले तत्वों का बढ़ना और त्वचा की समस्याएं भी हो सकती हैं. लंबे समय तक बनी रहने वाली कब्ज शरीर की अग्नि को कमजोर कर देती है, जिससे पूरा स्वास्थ्य प्रभावित होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हेल्थ टिप्स

आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया आयुर्वेद में कब्ज को दबाने की नहीं, बल्कि वात को संतुलित करने की सलाह दी जाती है. इसके लिए आप घर पर ही कुछ उपाय कर सकते हैं. इसका पहला उपाय है वात शामक आहार अपनाना. ठंडा भोजन, कच्चे सलाद, सूखे फल, राजमा और बासी भोजन से परहेज़ करना चाहिए. इसके स्थान पर गर्म, ताजा और सुपाच्य भोजन करना चाहिए. वहीं, गुनगुना जल और भोजन में थोड़ी मात्रा में तेल या घी का प्रयोग करना चाहिए.

हेल्थ टिप्स

इसके अलावा दूसरा उपाय है त्रिफला, जो आयुर्वेद में कब्ज की रामबाण औषधि मानी जाती है. इसका सेवन करना बहुत आसान है. इसके लिए आधा से एक चम्मच त्रिफला चूर्ण एक कप गर्म पानी में 5 से 10 मिनट भिगोकर रात को सेवन करें. यदि रात्रि में बार-बार मूत्र आता हो, तो इसे सुबह खाली पेट लिया जा सकता है. त्रिफला मल को कोमल बनाकर आंतों की प्राकृतिक गति को सुधारता है.

हेल्थ टिप्स

इसके अलावा आप इस समस्या में घरेलू आयुर्वेदिक उपाय अपना सकते हैं. अरंडी का तेल (Castor Oil) कब्ज में बहुत उपयोगी माना गया है. इसके लिए अदरक की चाय में दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर रात में सेवन किया जा सकता है. वहीं, अलसी भी एक प्रभावी उपाय है. रात्रि में एक चम्मच अलसी को पानी में उबालकर बीज सहित पीने से मल को गति मिलती है. बच्चों में कब्ज के लिए तीन अंजीर गुनगुने पानी में भिगोकर सुबह देना सही रहता है.

homelifestyle

पेट साफ नहीं होता? बस रात में लें ये एक चीज, सुबह तक पुरानी से पुरानी कब्ज….

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *