Last Updated:
Health Tips: अगर आपकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम हो रही है, तो कुछ खास फूड्स इसे कमजोर होने से रोक सकते हैं. गाजर, पालक, अंडा, ड्राई फ्रूट्स और संतरे जैसे खाद्य पदार्थ आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हैं. नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बनी रहती है और कमजोरी से बचाव होता है.
आंखों की रोशनी जिंदगी के लिए वरदान है, लेकिन अक्सर इसकी अहमियत तब समझ में आती है. जब यह कमज़ोर होने लगती है. आज के दौर में मनुष्य का हर काम कहीं ना कहीं मोबाइल, लैपटॉप, टीवी या फिर अन्य डिजिटल उपकरणों पर निर्धारित हो गया है. इसके कारण इसका सीधा असर आंखों की रोशनी पर पड़ता है. उसके बाद धीरे-धीरे आंखें कमजोर होना शुरू हो जाती है. लेकिन कमजोर होने से पहले ही ऐसी तमाम चीज हैं जो की आंखों की रोशनी को बचा सकती है. और आंखों के लिए वरदान साबित हो सकती हैं.

बादाम का सेवन दिमागी ताकत बढ़ाता है और आंखों को भी पोषण देता है. इनमें मौजूद विटामिन E आंखों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है. नियमित सेवन करने से मोतियाबिंद और उम्र से जुड़ी नज़र की समस्याओं का खतरा कम होता है. रातभर भिगोए हुए मुट्ठीभर बादाम खाना आंखों के लिए बहुत उपयोगी है. ये सीड्स दिमाग और आंखों दोनों को हेल्दी रखते हैं.

अक्सर नजरअंदाज किए जाने वाले कद्दू के बीज जिंक का खज़ाना हैं. यह मिनरल विटामिन A को लिवर से रेटिना तक ले जाने और मेलानिन बनाने में मदद करता है, ये एक ऐसा पिगमेंट जो आंखों की हिफाजत करता है. इन सीड्स को हल्का सेंककर नमक के साथ भूनकर खाएं ये खाने में स्वादिष्ट लगेंगे और सेहत को फायदा भी पहुंचाएंगे.

हेल्थ एक्सपर्ट रामनिवास चौधरी ने बताया कि गाजर पीढ़ियों से आंखों के लिए फायदेमंद मानी जाती है. इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में विटामिन A में बदल जाता है. इसमें ल्यूटिन भी पाया जाता है, जो रेटिना को हानिकारक रोशनी से बचाता है. गाजर की सब्जी या सलाद खाने से स्क्रीन से होने वाले आंखों के तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है.

आंवला विटामिन C का सबसे समृद्ध स्रोत है, जो आंखों में कोलेजन बनाने के लिए ज़रूरी है. इसका नियमित सेवन आंखों की कोशिकाओं को मजबूत करता है और मोतियाबिंद का खतरा कम करता है. आंवले की चटनी या एक गिलास आंवला जूस ताज़गी देने के साथ-साथ आंखों के लिए भी फायदेमंद है.

शकरकंद में गाजर जैसा ही विटामिन A होता है, लेकिन इसमें अतिरिक्त फायबर और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं. इसका नारंगी रंग बीटा-कैरोटीन की भरपूर मात्रा का संकेत देता है. शाम को भुनी हुई शकरकंद भूख मिटाने के साथ-साथ आंखों को भी पोषण देती है.

हरी पत्तेदार सब्ज़ियां ल्यूटिन और ज़ीएक्सैंथिन से भरपूर होती है, जो आंखों में अधिक मात्रा में पाए जाते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट हानिकारक नीली रोशनी को फ़िल्टर करते हैं और उम्र बढ़ने से होने वाले मैक्युलर डिजनरेशन को धीमा करते हैं. आंखों के लिए आप पालक का सेवन करें. दाल या पराठे में पालक मिलाकर खाएं आंखों की सेहत में सुधार होगा.