Last Updated:
Arjuna Benefits : आजकल लोगों में हाई BP और कोलेस्ट्रॉल आम हो गया है. अर्जुन की छाल दिल और तनाव से जुड़े मामलों में फायदेमंद मानी जाती है. रात में इसका काढ़ा पीने से शरीर शांत होता है, BP में धीरे-धीरे राहत मिलती है. अर्जुन की छाल पेट-पाचन में भी मदद कर सकता है. इस काढ़े को पीने का सबसे अच्छा समय रात में सोने से पहले माना जाता है. इस समय दिमाग भी तनाव से मुक्त होता है, इसलिए असर बेहतर महसूस होता है और नींद भी सुकून वाली आती है.
आजकल हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल बहुत आम समस्या हो गई है. लोग दवाइयों के साथ ऐसे घरेलू नुस्खे भी ढूंढते हैं जो शरीर को आराम दें. अर्जुन की छाल एक ऐसा देसी नुस्खा है जो लंबे समय से इस्तेमाल हो रहा है.

फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल के सीनियर आयुर्वेद कंसल्टेंट डॉ. चेतन शर्मा बताते हैं कि अर्जुन की छाल दिल और तनाव से जुड़े मामलों में काफी फायदेमंद मानी गई है. ये शरीर को शांत रखती है और हाई बीपी में धीरे-धीरे राहत देती है.

एक कप पानी में एक चम्मच अर्जुन की छाल डालकर उबालें. इसे इतना पकने दें कि आधा पानी रह जाए. फिर इसे छानकर हल्का गर्म ही पिएं. यह तरीका साधारण है और घर पर आसानी से बन जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस काढ़े को पीने का सबसे अच्छा समय रात में सोने से पहले माना जाता है. इस समय शरीर शांत रहता है और दिमाग भी तनाव से मुक्त होता है, इसलिए असर बेहतर महसूस होता है और नींद भी सुकून वाली आती है.

अर्जुन छाल का काढ़ा पीने से पेट हल्का महसूस होता है और पाचन में भी राहत मिलती है. कई लोग बताते हैं कि रात को पीने से गैस, भारीपन या जलन जैसी परेशानी में आराम मिलता है और अगला दिन हल्का लगता है.

ये काढ़ा शरीर को रिलैक्स करता है और दिल की धड़कन को शांत करने में मदद करता है. हाई बीपी वाले लोग कहते हैं कि इसे कुछ दिनों तक लेने से सिर भारी लगना चिड़चिड़ापन और बेचैनी जैसी चीजें कम होती महसूस होती हैं.

अर्जुन छाल फायदे वाली चीज है लेकिन हर किसी का शरीर अलग होता है. कोई दवा चल रही हो या लंबे समय से बीमारी हो तो पहले डॉक्टर से पूछ लेना बेहतर रहता है.