Health Tips: कमजोरी और थकान को कहें अलविदा! अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय और पाएं दिनभर की एनर्जी

Last Updated:

Health Tips For Weakness: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कमजोरी और थकान आम समस्या बन गई है. गलत खानपान, नींद की कमी और तनाव इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी ऊर्जा और ताकत को बढ़ा सकते हैं. संतुलित आहार में हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे और पर्याप्त पानी शामिल करना जरूरी है. साथ ही नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद भी शरीर को चुस्त बनाए रखती है. आयुर्वेदिक नुस्खों जैसे शहद, आंवला और दूध का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है.

आजकल की ज़िंदगी बहुत तेज़ हो गई है. सुबह उठते ही काम, पढ़ाई, मोबाइल, तनाव और फिर दिनभर की भागदौड़… ऐसे में शरीर थक जाता है और अंदर से कमजोरी महसूस होने लगती है. हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि कई लोगों को जल्दी थकान हो जाती है, सांस फूलने लगती है या शरीर में ताकत कम लगती है. हमारे घर में ही कुछ ऐसी देसी चीजें मौजूद हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बना सकती हैं. तो चलिए जानते हैं कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय, जो रोजमर्रा में अपनाए जा सकते हैं.

चना और गुड़- रोज सुबह खाली पेट चना और गुड़ खाना कमजोरी दूर करने का बहुत ही आसान और असरदार देसी उपाय माना जाता है. चने में भरपूर प्रोटीन और ऊर्जा होती है, जबकि गुड़ शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करता है. जब इन दोनों का सेवन साथ में किया जाता है तो शरीर को तुरंत ताकत मिलती है और दिनभर थकान कम महसूस होती हैं. इसका सेवन करने से शरीर ताकत से भरा रहता है और एनर्जी बनी रहती है. रोजाना सुबह 1 मुट्ठी भिगोया हुआ चना और थोड़ा सा गुड़ खाने से कुछ ही दिनों में शरीर ज्यादा मजबूत और एनर्जेटिक महसूस करने लगता.

बड़ी इलायची- बड़ी इलायची सिर्फ मसाला नहीं है, यह एक बढ़िया घरेलू औषधि भी है. हफ्ते में एक बार बड़ी इलायची को धीरे-धीरे चबाने से सांस की समस्या में आराम मिल सकता है.इसके सेवन से कफ बाहर निकलने में मदद होती है. और यह मुंह की बदबू दूर करता है. इससे पाचन भी अच्छा रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

भुना हुआ लहसुन- लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है. अगर इसे हल्का भूनकर खाया जाए तो यह शरीर में गर्माहट लाता है और कमजोरी दूर करता है. रोज भुना हुआ लहसुन खाने से शरीर में ताकत बढ़ती है. और स्टैमिना अच्छा होता है. इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और जोड़ों में भी राहत मिलती है. रोज 1 से 2 कली भुना लहसुन काफी है.

दूध व मखाना- मखाना एक बहुत ही पौष्टिक चीज है. अगर आप इसे गर्म दूध में डालकर खाते हैं तो शरीर को ताकत मिलती है और हड्डियां मजबूत होती हैं. यह कैल्शियम की कमी दूर होती है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं. शरीर में कमजोरी में बहुत फायदा मिलता है. इसका सेवन बच्चों और बुजुर्गों के लिए अच्छा माना जाता है. रात को सोने से पहले दूध में मखाना डालकर खा ले.

केला और शहद- अगर आपको जल्दी थकान होती है या शरीर कमजोर लगता है तो केला और शहद का सेवन बहुत असरदार है. रोज सुबह 1 केला लें और ऊपर से 1 चम्मच शहद डालकर खाएं. इससे तुरंत एनर्जी मिलती है और शरीर में ताकत आती है. इससे कमजोरी दूर होती हैं और दिमाग भी एक्टिव रहता है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *