हेल्थ टिप्स: मीठे की क्रेविंग को कहें अलविदा, सर्दियों में वजन घटाने का सुपरफूड, ड्राई फ्रूट्स से रखें पेट भरा और कैलोरी कम!

Last Updated:

सर्दियों में वजन कम करना चुनौती भरा हो सकता है, लेकिन कुछ ड्राई फ्रूट्स इसे आसान बना सकते हैं. बादाम, अखरोट, मूंगफली और खजूर जैसी हेल्दी चीज़ें न सिर्फ पेट लंबे समय तक भरा रखती हैं, बल्कि भूख को नियंत्रित कर अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाती हैं. नियमित और सीमित मात्रा में इनका सेवन आपके वजन और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है.

वजन कम करना लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है, सर्दियों का मौसम इसे और भी मुश्किल बना देता है. ऐसे में कुछ ड्राई फ्रूट्स इस समस्या का समाधान बन सकते हैं. इनमें कैलोरी भले ही अधिक होती है, लेकिन इनमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं. इससे अनावश्यक खाने की आदत पर रोक लगती है और वजन नियंत्रण में मदद मिलती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी ड्राई फ्रूट्स को वजन घटाने के लिए फायदेमंद मानते हैं, आइए जानते हैं कौनसे ड्राई फ्रूट्स वजन घटाने में आपके साथी बन सकते हैं.

ड्राई फ्रूट

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अंजू चौधरी ने बताया कि ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों का एक प्रमुख स्रोत हैं, जो शरीर की मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि नियमित रूप से सीमित मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खाने से न सिर्फ वजन कम करने में मदद मिलती है, बल्कि दिल, दिमाग और हड्डियों की सेहत भी सुधरती है. ये शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं और भूख को नियंत्रित रखकर अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाते हैं.

बादाम

वजन घटाने के लिए सबसे प्रभावी ड्राई फ्रूट बादाम को माना जाता है. इसमें मैग्नीशियम, विटामिन E, कॉपर, कैल्शियम और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन अच्छी मात्रा में होते हैं. इसके फाइबर और हेल्दी फैट पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे कैलोरी इंटेक कम होता है. इसके नियमित रूप से बादाम खाने वालों का वजन उन लोगों से ज्यादा घटा जिन्होंने अपनी डाइट में कोई ड्राई फ्रूट शामिल नहीं किया. ऐसे में रोज 4 से 5 बादाम खाना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अखरोट

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ अंजू चौधरी ने बताया कि अखरोट भी वजन घटाने की प्रक्रिया में काफी प्रभावी माना जाता है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो ट्राइग्लिसराइड्स कम करने और शरीर की सूजन घटाने में मदद करता है. कैलोरी अधिक होने के बावजूद, अगर इसे सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह पेट को लंबे समय तक भरा रख सकता है. उन्होंने बताया कि अखरोट खाने वालों को कम भूख लगती है. इसके अलावा इसके साथ ओवरईटिंग से परहेज करके वजन कंट्रोल किया जा सकता है.

मूंगफली

इसे अक्सर गरीबों का बादाम कहा जाता है, लेकिन इसके पोषक तत्व किसी महंगे ड्राई फ्रूट से कम नहीं. इसमें फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखते हैं और अचानक लगने वाली भूख को कम करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, खाने से पहले लगभग 35 ग्राम मूंगफली का सेवन करने से कैलोरी सेवन नियंत्रित रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है.

खजूर

सर्दी के मौसम में तो खजूर किसी औषधि से कम नहीं है. यह एक नैचुरल एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करता है. इसमें नेचुरल शुगर, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को लंबे समय तक एक्टिव और संतुलित रखते हैं. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कई मीठे स्नैक्स की तुलना में कम होता है, जिससे इसे डाइट में शामिल करना आसान हो जाता है. खजूर खाने से मीठा खाने की तलब कम होती है और वजन कंट्रोल करने और डायटिंग में मदद करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में वजन घटाने का राज़: ये ड्राई फ्रूट्स बदल देंगे आपका तरीका!

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *