Last Updated:
Health Tips: आधुनिक टूथपेस्ट की जगह अगर आप आयुर्वेदिक उपाय अपनाएं तो दांत और मसूड़े लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं. नीम, बबूल और अपामार्ग जैसी जड़ों से दातुन करने पर दांत मजबूत, चमकदार और बैक्टीरिया मुक्त रहते हैं. प्राचीन काल से इस्तेमाल होने वाला यह सरल उपाय न केवल मुंह की सफाई करता है, बल्कि मसूड़ों की सूजन और दुर्गंध से भी बचाव करता है.
आधुनिक जीवनशैली और रासायनिक युक्त टूथपेस्ट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच आयुर्वेद आज भी दांतों की देखभाल के लिए प्राकृतिक और सुरक्षित उपायों की सलाह देता है. आयुर्वेद में कुछ विशेष पेड़ों की जड़ों को दांतों के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है. जो न केवल दांतों को मजबूत बनाती हैं.बल्कि उन्हें प्राकृतिक रूप से चमकदार और स्वस्थ भी रखती हैं.

आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. चंद्र प्रकाश दीक्षित के अनुसार प्राचीन काल से भारत में दातुन का प्रयोग दांतों की सफाई के लिए किया जाता रहा है. दातुन के रूप में इन पेड़ों की जड़ों या टहनियों का नियमित उपयोग दांतों और मसूड़ों को कई तरह की समस्याओं से बचाता है. डॉ. दीक्षित बताते हैं कि इन जड़ों में मौजूद प्राकृतिक औषधीय तत्व दांतों में जमा बैक्टीरिया को नष्ट करने में सहायक होते हैं.

नीम की जड़ में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं. जो दांतों में सड़न कैविटी और पायरिया जैसी बीमारियों से बचाव करते हैं. नीम से दांत साफ करने पर मुंह की दुर्गंध भी कम होती है और मसूड़े मजबूत बने रहते हैं. वहीं बाबुल की जड़ मसूड़ों की मजबूती के लिए विशेष रूप से लाभकारी मानी जाती है. इसमें कसैले गुण होते हैं जो मसूड़ों से खून आने की समस्या को कम करते हैं और दांतों को जकड़न प्रदान करते हैं. बबुल की दातुन से दांत साफ करने से दांत लंबे समय तक मजबूत बने रहते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अपामार्ग की जड़ भी आयुर्वेद में दंत स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण मानी गई है. यह दांतों पर जमी गंदगी और पीलेपन को दूर करने में मदद करती है. दांतों को प्राकृतिक चमक प्रदान करती है. साथ ही यह मसूड़ों की सूजन को भी कम करती है. डॉ. चंद्र प्रकाश दीक्षित का कहना है कि यदि प्रतिदिन सुबह खाली पेट इन जड़ों से दांत साफ किए जाएं तो दांतों से जुड़ी अधिकांश समस्याओं से बचा जा सकता है. हालांकि वे यह भी सलाह देते हैं.

इन दातुन का प्रयोग करते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें आयुर्वेदिक उपाय न केवल सस्ते और सरल हैं. बल्कि लंबे समय तक दांतों को स्वस्थ बनाए रखने में भी कारगर साबित होते हैं. जो दांतों को सुंदर खूबसूरत और चमकदार बनाने में काफी मददगार होते है.