Health Tips: दवा नहीं, बच्चों की खांसी-जुकाम भगाएंगे ये घरेलू नुस्खे, डॉक्टर ने भी माना असरदार

Last Updated:

Bachcho Ki Khansi Jukham Ke Gharelu Nuskhe: एक साल से अधिक उम्र के बच्चों में सर्दी के मौसम में खांसी-जुकाम आम समस्या है. ऐसे में दादी-नानी के घरेलू नुस्खे पारंपरिक रूप से बहुत मददगार साबित हुए हैं. जानिए क्या है वो घरेलू नुस्खे.

ख़बरें फटाफट

जौनपुर: जैसे ही सर्दी का मौसम आता है, बच्चों में खांसी-जुकाम की समस्या आम हो जाती है. खासकर एक साल से अधिक उम्र के बच्चों में यह परेशानी माता-पिता के लिए चिंता का विषय बन जाती है. ऐसे समय में पुराने जमाने के दादी-नानी के घरेलू नुस्खे आज भी असरदार साबित होते हैं. जौनपुर के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन पटेल के अनुसार, एक साल से अधिक उम्र के बच्चों को कुछ पारंपरिक घरेलू उपाय दिए जा सकते हैं, लेकिन किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

बच्चों की खांसी जुकाम के लिए डॉ के टिप्स
डॉ. पटेल बताते हैं कि आजकल बाजार में खांसी की दवाइयों की भरमार है, लेकिन हर दवा हर बच्चे के लिए सही नहीं होती है. उन्होंने कहा कि यदि बच्चा एक साल से बड़ा है, तो तुलसी, शहद, अदरक और हल्दी वाला दूध जैसे घरेलू नुस्खे बहुत फायदेमंद हो सकते हैं. लेकिन इनका उपयोग सीमित मात्रा में और साफ-सफाई के साथ करना चाहिए, ताकि किसी तरह की एलर्जी या नुकसान से बचा जा सके.

दादी-नानी के असरदार नुस्खे
पुराने समय में जब डॉक्टर और दवाएं आसानी से उपलब्ध नहीं थीं, तब बुजुर्गों के ये नुस्खे सबसे भरोसेमंद उपाय होते थे. आज भी ये नुस्खे बच्चों के लिए कारगर साबित हो सकते हैं यदि सही तरीके से अपनाए जाएं. डॉ. पटेल ने कुछ ऐसे प्रभावी घरेलू उपाय बताए हैं:

शहद और तुलसी का रस — एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें तुलसी का रस मिलाकर दिन में दो बार देने से गले की खराश और खांसी में राहत मिलती है.
अदरक का रस और हल्का गुनगुना पानी — थोड़ी मात्रा में अदरक का रस देने से गले की सूजन कम होती है और बलगम साफ होता है.
हल्दी वाला दूध — हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व संक्रमण से बचाव करते हैं. सोने से पहले हल्का गर्म दूध में हल्दी मिलाकर देने से खांसी में आराम मिलता है.
सरसों का तेल और लहसुन — हल्का गर्म तेल में लहसुन डालकर छाती और पैरों के तलवों पर मालिश करने से खांसी और जकड़न में लाभ होता है.

डॉ. पटेल ने यह भी कहा कि दादी-नानी के नुस्खे हमेशा बुरे नहीं होते — सही तरीके से अपनाए जाने पर ये बच्चों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं. आज के समय में जब छोटे बच्चे मौसम बदलने पर बार-बार बीमार पड़ते हैं, ऐसे घरेलू उपाय सुरक्षित और प्राकृतिक विकल्प के रूप में देखे जा सकते हैं.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Health Tips: दवा नहीं, बच्चों की खांसी-जुकाम भगाएंगे ये घरेलू नुस्खे!

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *