Last Updated:
Health Tips: अजवाइन सिर्फ मसाला नहीं, बल्कि स्वास्थ्य का खजाना है. पेट की समस्याओं, गैस, एसिडिटी, सर्दी-खांसी, मासिक दर्द, वजन कंट्रोल और जोड़ों के दर्द में यह प्राकृतिक उपाय देता है राहत. घर पर आसानी से अजवाइन का पानी, काढ़ा या गुड़ के साथ सेवन करके आप अपनी सेहत मजबूत और इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं.
बिगड़ते खानपान और रहन-सहन से आज हर व्यक्ति को पेट से संबंधित कई प्रकार की समस्याएं हो रही हैं, बिना किसी दवा घर में रखी अजवाइन से पेट संबंधित हर समस्या को खत्म कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए अजवाइन को एक गिलास पानी में आधा चम्मच डाल कर उबाल लें, फिर इसे छानकर गुनगुना पिएं. इससे गैस, अपच, पेट दर्द और एसिडिटी में तुरंत राहत मिलती है.
अजवाइन की तासीर गर्म होती है जो सर्दी जुकाम होने पर काफी फायदेमंद साबित होती है. अजवाइन की भाप लेने से सर्दी-खांसी में राहत मिलती है. इसके लिए उबलते हुए पानी में 1 चम्मच अजवाइन डालकर भाप लेने से नाक बंद, खांसी और गले की खराश में आराम मिलता है.
घर पर अजवाइन का काढ़ा बनाकर पीने से शरीर में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद होती है.00 इसका काढ़ा बनाने के लिए अजवाइन, तुलसी और अदरक को पानी में उबालकर काढ़ा बनाए ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
महिलाओं को मासिक धर्म में पेट में दर्द होने की समस्या ज्यादातर होती है. ऐसे में अजवाइन को गुड़ के साथ मिलाकर खाने से पेट दर्द में आराम मिलता है और पीरियड्स भी खुलकर आते हैं. इसे खाने के लिए आधा चम्मच अजवाइन को गुड़ के साथ मिलाकर सेवन करें ये ऐंठन में आराम देता है.
अजवाइन का सेवन वजन को कम करने में भी मदद करता है. इसका प्रयोग करने के लिए सुबह खाली पेट थोड़ी-सी अजवाइन चबाकर गुनगुना पानी पिएं. इससे शरीर में मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन नियंत्रण में मदद मिलती है.
जोड़ों की दर्द की समस्या में भी अजवाइन काफी फायदेमंद साबित होती है इसके इस्तेमाल के लिए रोज सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पिएं. यह सूजन और जोड़ों के दर्द में धीरे-धीरे राहत पहुंचता है.
.