Last Updated:
Beetroot benefits: चुकंदर, जिसे अंग्रेज़ी में Beetroot कहा जाता है, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद सब्जी है. इसका लाल रंग देखने में जितना आकर्षक लगता है, उतना ही यह शरीर के लिए पोषक तत्वों से भरपूर होता है. चुकंदर में आयरन, फोलेट, फाइबर, विटामिन C, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते है.
सबसे पहले बात करें खून बढ़ाने की. चुकंदर को प्राकृतिक ब्लड बिल्डर कहा जाता है. इसमें आयरन और फोलेट की प्रचुर मात्रा होती है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करती है. जो लोग एनीमिया यानी खून की कमी से जूझ रहे हैं, उनके लिए रोज़ाना चुकंदर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है.

हृदय की सेहत के लिए भी चुकंदर किसी वरदान से कम नहीं. इसमें मौजूद नाइट्रेट्स शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को फैलाने और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने का काम करता है. इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है.

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए भी चुकंदर एक बढ़िया विकल्प है. यह कम कैलोरी और अधिक फाइबर वाला खाद्य पदार्थ है. इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या नहीं होती और वजन नियंत्रित रहता है.

त्वचा और बालों के लिए भी चुकंदर बेहद उपयोगी है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से साफ करते हैं, जिससे स्किन ग्लो करती है। इसके नियमित सेवन से मुंहासे, दाग-धब्बे और झुर्रियों की समस्या कम होती है. वहीं बालों के लिए यह जड़ों को पोषण देता है और बालों को मजबूत बनाता है.

हालांकि, चुकंदर का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. अधिक सेवन करने से कुछ लोगों के पेशाब का रंग गुलाबी या लाल हो सकता है, जो हानिकारक नहीं लेकिन अस्थायी प्रभाव है.

कुल मिलाकर, चुकंदर जो स्वाद, पोषण और सेहत तीनों में फायदेमंद है। अगर इसे रोज़ाना सलाद, जूस या सब्जी के रूप में अपने आहार में शामिल किया जाए, तो यह शरीर को स्वस्थ, त्वचा को निखरा और मन को तरोताज़ा रखती है.