Health Tips: इम्यूनिटी बूस्टर से लेकर लिवर डिटॉक्स तक, कमाल है यह घास, जानिए इसके सेवन के चमत्कारी फायदे

Last Updated:

Dudhi Grass Health Benefits:आज की तनावपूर्ण और गलत जीवनशैली के चलते लोग कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. ऐसे में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां जैसे दूधी घास प्राकृतिक उपचार का बेहतरीन जरिया बन सकती है. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, दूधी घास पेट की परेशानियों, इम्यूनिटी कमजोर होने और त्वचा की समस्याओं में काफी फायदेमंद होती है. इसके सेवन से शरीर डिटॉक्स होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

हेल्थ टिप्स

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. अनहेल्दी खानपान, व्यायाम की कमी और गलत जीवनशैली इसका मुख्य कारण है. लोग फिट रहने के लिए घरेलू नुस्खों और दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद में ऐसी जड़ी-बूटियां हैं जो शरीर को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रख सकती है.

health Tips

ऐसे में दूधी घास सेहत के लिए बेहद लाभकारी है. साधारण दिखने वाली यह जड़ी-बूटी औषधीय गुणों से भरपूर होती है. इसका उपयोग पेट दर्द, ऐंठन और अन्य कई समस्याओं को दूर करने में किया जा सकता है. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह अनेक बीमारियों का प्राकृतिक इलाज है.

Health Tips

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. मुकेश वर्मा ने बताया कि दूधी घास में फ्लैवोनोइड्स जैसे अफ्जेलिन, क्वेर्सिट्रिन, मायरिसिट्रिन, रुटिन और क्वेरसिटीन पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. इसके अलावा इसमें यूफोर्बिन-ए, बी, सी, डी और क्वेरसिटोल डेरिवेटिव्स भी मौजूद होते हैं.

health Tips

उन्होंने बताया कि दूधी घास का काढ़ा या अर्क पेट संबंधी परेशानियों में कारगर है. इससे गैस, अपच, ऐंठन और मरोड़ समस्याओं में राहत मिलती है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं. इसके नियमित सेवन से पेट हल्का महसूस होता है और दर्द धीरे-धीरे कम होने लगता है.

Health Tips

यह घास इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मददगार मानी जाती है. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. इसका सेवन करने से बार-बार होने वाले सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाव होता है. इम्यूनिटी मजबूत होने पर शरीर लंबे समय तक स्वस्थ बना रहता है.

Health Tips

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. मुकेश वर्मा ने बताया कि दूधी घास लिवर डिटॉक्स के लिए भी लाभकारी साबित होती है. इसके नियमित उपयोग से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और लिवर की कार्यक्षमता बेहतर हो जाती है. साथ ही, दूधी घास का रस त्वचा के लिए भी फायदेमंद है. यह दाद, खाज, खुजली और फोड़े-फुंसियों जैसी समस्याओं से राहत देता है.

homelifestyle

इस घास में छिपा है हेल्थ का खजाना, जानें इसके अनगिनत फायदे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *