Health Tips: सर्दियों में सुस्ती-थकान से हैं परेशान? ये 1 चीज खाएं और देखें कमाल, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी

Last Updated:

Sweet Potato Shakarkandi Health Benefits: सर्दियों में सेहत और स्वाद का संगम है शकरकंदी. यह न सिर्फ शरीर को ठंड से बचाती है बल्कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है, वजन नियंत्रित रखने में मदद करती है और त्वचा को नैचुरल ग्लो देती है. डॉक्टरों के मुताबिक इसमें मौजूद विटामिन्स, फाइबर और मिनरल्स सर्दी के मौसम में इसे सुपरफूड बना देते हैं.

Sweet Potato Shakarkandi Health Benefits: सर्दियों का मौसम अपने साथ कई पौष्टिक और स्वादिष्ट चीजें लेकर आता है. इस मौसम में शरीर को गर्म और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी होता है. इन्हीं मौसमी आहारों में से एक है शकरकंदी, जिसे इंग्लिश में स्वीट पोटैटो कहा जाता है. यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. भारत के कई हिस्सों में सर्दियों में शकरकंदी भूनकर या उबालकर खाने की परंपरा है. चाहे सड़क किनारे भुनी हुई शकरकंदी हो या घर पर नमक और नींबू के साथ तैयार की गई प्लेट, इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है.

शकरकंदी है विटामिन और मिनरल्स का पावरहाउस
लोकल 18 से बातचीत में आयुष विभाग के डॉ. राजकुमार ने बताया कि शकरकंदी विटामिन A, C और बीटा-कैरोटीन का बेहतरीन स्रोत है. यह शरीर को ठंड से बचाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करती है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराता है. यही वजह है कि जो लोग वजन नियंत्रित रखना चाहते हैं, उनके लिए शकरकंदी एक बेहतरीन विकल्प है.

डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं सेवन
डॉ. राजकुमार के अनुसार डायबिटीज के मरीज भी सीमित मात्रा में शकरकंदी खा सकते हैं. इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे शुगर धीरे-धीरे रिलीज होती है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है. यही कारण है कि इसे हेल्दी कार्बोहाइड्रेट कहा जाता है.

थकान और सुस्ती से छुटकारा दिलाती है शकरकंदी
अगर सर्दियों में बार-बार थकान या सुस्ती महसूस होती है तो शकरकंदी को अपने नाश्ते या शाम के स्नैक में शामिल करें. उबली या भुनी हुई शकरकंदी पर थोड़ा सा काला नमक, नींबू और भुना जीरा डालकर खाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्की और पेट भरने वाली डिश है जो सर्द मौसम में शरीर को गर्माहट देती है.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में सुस्ती-थकान से हैं परेशान? ये 1 चीज खाएं और देखें कमाल

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *