Last Updated:
Health tips : भीलवाड़ा में अमरूद, जिसे स्थानीय भाषा में जामफल कहा जाता है, जो सेहत का चमत्कारी फल माना जाता है. यह स्वाद और ताजगी के साथ शरीर को कई बीमारियों से बचाता है. इसकी पत्तियां भी औषधीय गुणों से भरपूर हैं, जो पाचन सुधारने, पेट की सूजन कम करने, छाले दूर करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती हैं.

भीलवाड़ा – अमरूद को स्थानीय आम भाषा में जामफल भी कहा जाता है जामफल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद फल है, यह सेब से भी ज्यादा असरदार माना जाता है. इसके पत्ते भी खास गुणों से भरपूर होते हैं. अमरूद के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से पाचन संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं और पेट की क्रिया बेहतर होती है. इसमें मौजूद पोटेशियम दिल को मजबूत बनाता है. ताजे पत्तों का पेस्ट लगाने से सूजन, बुखार, सिरदर्द और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है. अमरूद और इसके पत्ते दोनों ही शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार हैं.

जामफल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी फल माना जाता है. यह केवल स्वाद और ताजगी ही नहीं देता बल्कि शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में भी सहायक होता है. दूसरी ओर, अमरूद की कोमल पत्तियां भी कमाल की औषधि का काम करती हैं. आयुर्वेद के अनुसार इन पत्तियों में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं.

अगर आप लंबे समय से पाचन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो अमरूद की पत्तियां आपके लिए रामबाण साबित हो सकती हैं. सुबह खाली पेट इसकी तीन से चार कोमल पत्तियों का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है. इसमें मौजूद फाइबर और एंटीबैक्टीरियल गुण कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कतों को दूर करने में मदद करते हैं और पेट को हल्का व आरामदायक बनाते हैं.

गर्मियों में पेट की गर्मी के कारण अक्सर मुंह में छाले हो जाते हैं, जिससे लोग बहुत परेशान रहते हैं. ऐसे में अमरूद की पत्तियां राहत का बेहतरीन उपाय साबित होती हैं. इन पत्तियों में पाए जाने वाले एंटी-माइक्रोबियल गुण मुंह से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं. नियमित रूप से इसका सेवन करने से छालों की समस्या कम हो जाती है और मुंह की स्वच्छता भी बनी रहती है.

अगस्त के महीने में अमरूद भरपूर मात्रा में बाजार में मिलता है और यह पोषक तत्वों का खजाना है. इसमें विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि यह फल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर कई बीमारियों से बचाव करता है. कुल मिलाकर कहा जाए तो अमरूद किसी चमत्कारी फल से कम नहीं है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए लाभकारी है.

अमरूद के पत्ते जहां शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और जोड़ों के दर्द को दूर करने में मददगार है, वहीं अमरूद खाने के भी असंख्य फायदे हैं. यह फल शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है और साथ ही आंखों की रोशनी व त्वचा की सेहत को भी बेहतर बनाता है.

अमरूद के पत्ते पेट की सूजन को कम करने में भी कारगर साबित होते हैं. इन पत्तों में क्वेरसेटिन नामक तत्व पाया जाता है, जो पेट को ठंडक पहुंचाता है और सूजन को दूर करता है. यदि आप सुबह खाली पेट इसका सेवन करें तो पाचन शक्ति मजबूत होती है और पेट से जुड़ी कई छोटी-मोटी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त हो जाती हैं.