Health Tips: गैस हो या गले की खराश, रोजाना इस मसाले का पिएं पानी, मिलेंगे गजब के फायदे

Last Updated:

Ajwain Health Benefits: अजवाइन सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि एक असरदार आयुर्वेदिक औषधि भी है. यह पाचन सुधारने, गैस, एसिडिटी, वजन घटाने और हृदय की सेहत के लिए फायदेमंद है. अजवाइन का पानी, चाय, और भाप जैसी घरेलू विधियों से सर्दी-जुकाम, जोड़ों का दर्द, और ब्लड शुगर जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. इसके नियमित सेवन से शरीर डिटॉक्स होता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है.

शेखावाटी के कुछ हिस्सों में अजवाइन की खेती बड़े पैमाने पर होती है. यह न केवल रसोई में काम आने वाला मसाला है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है. आयुर्वेदिक डॉक्टर मुकेश शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद में अजवाइन को पाचन सुधारने, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर माना गया है. इसमें मौजूद थायमोल असेंशियल ऑयल शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने और वजन घटाने में मदद करता है.

अजवाइन

डॉक्टर के अनुसार, अजवाइन का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में सहायक है. इसके अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर हृदय रोग का बड़ा कारण बन सकता है, ऐसे में इसे हृदय की सेहत के लिए अच्छी औषधि मानी जाती है. सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीना शरीर को हेल्दी और फिट रखने का एक आसान तरीका है.

अजवाइन

आयुर्वेदिक डॉक्टर मुकेश शर्मा ने बताया कि अजवाइन के बीज में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और डिटॉक्स गुण होते हैं. यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है, भूख बढ़ाता है और भोजन के पाचन में सहायता करता है. साथ ही, यह गठिया और जोड़ों के दर्द में भी राहत पहुंचाने में सहायक माना जाता है.

अजवाइन

अजवाइन के अनेकों घरेलू नुस्खे भी हैं. वजन घटाने के लिए रातभर एक चम्मच अजवाइन को पानी में भिगो दें. इसके बाद सुबह इसे उबालकर गुनगुना छानकर पिएं. यह आसानी से वजन घटाने का कारगर नुस्खा है. वहीं, गैस और एसिडिटी में सबसे अधिक अजवाइन का ही उपयोग किया जाता है. इसके समाधान के लिए आधा चम्मच अजवाइन में काला नमक मिलाकर खाना खाने के बाद चबाना चाहिए. गले के दर्द में अजवाइन के पानी से गरारे करने से गले की खराश और सूजन में राहत मिलती है.

अजवाइन

आयुर्वेदिक डॉक्टर मुकेश शर्मा ने बताया कि अजवाइन का पानी खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें पाचन संबंधी दिक्कतें रहती हैं. इसमें मौजूद थायमोल पाचन रसों के स्राव को बढ़ाता है और पेट में बनने वाली गैस को खत्म करता है. इसके अलावा यह शरीर की मेटाबॉलिक दर को बढ़ाकर फैट बर्न करने में भी मदद करता है.

अजवाइन

डॉक्टर ने बताया कि सर्दियों में अजवाइन की चाय पीना भी बेहद फायदेमंद होता है. यह सर्दी-जुकाम, खांसी और गले के संक्रमण में राहत देता है. अजवाइन की भाप लेने से बंद नाक खुलती है और सांस लेने में आसानी होती है. यह एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जो बिना किसी दवा के तुरंत असर दिखा सकता है.

अजवाइन

इसके अलावा अजवाइन के नियमित सेवन से ब्लड शुगर का स्तर भी नियंत्रित रहता है, इसलिए यह डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी है. ऐसे में घर में काम आने वाली सामान्य से दिखने वाली अजवाइन किसी रामायण औषधि से काम नहीं है. कई बीमारियों की इलाज में इसका उपयोग किया जाता है.

homelifestyle

गैस, एसिडिटी और गले की खराश के लिए रामबाण है यह मसाला, जान लें सेवन का तरीका

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *