Last Updated:
Tips And Tricks: रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में दो लौंग डालकर पीना शरीर के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं. इसके अनगिनत फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे.
रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में दो लौंग डालकर पीना शरीर के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं. दूध अपने आप में पोषण का स्रोत है. जब इसमें लौंग के औषधीय तत्व मिलते हैं, तो यह मिश्रण सर्दी-जुकाम से लेकर नींद की गुणवत्ता तक कई तरह के फायदे देता है. लौंग में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण शरीर को अंदर से डिटॉक्स करते हैं. यह घरेलू नुस्खा सस्ता, आसान और बेहद प्रभावशाली है, जिसे न सिर्फ बुजुर्ग बल्कि युवा भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं.

आयुर्वेद के जानकर पुरुषार्थी पवन आर्य ने लोकल18 को बताया कि लौंग एक छोटा सा मसाला है, लेकिन इसमें छिपे गुण बेहद शक्तिशाली हैं. इसमें यूजेनॉल नामक यौगिक पाया जाता है, जो सूजन, दर्द और संक्रमण से बचाव में मदद करता है. साथ ही लौंग में विटामिन C, कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैंगनीज जैसे मिनरल्स भी मौजूद होते हैं. ये तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. मौसम बदलने पर होने वाली थकान या सर्दी-खांसी से बचाते हैं. आयुर्वेद में भी लौंग को गर्म तासीर वाला माना गया है, जो सर्दियों में शरीर को भीतर से गर्म रखता है. इम्युनिटी को मजबूत बनाता है.

अगर आप बार-बार सर्दी-खांसी से परेशान रहते हैं, तो लौंग वाला दूध आपका कारगर घरेलू इलाज हो सकता है. लौंग में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की खराश और बलगम को कम करते हैं. एक गिलास गर्म दूध में दो लौंग डालकर उबाल लें. सोने से पहले धीरे-धीरे पिएं. यह मिश्रण गले को आराम देता है, नाक की जकड़न खोलता है. शरीर को गर्म रखता है. नियमित सेवन से मौसमी फ्लू और वायरल संक्रमण से बचाव होता है. बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह उपाय पूरी तरह सुरक्षित और असरदार माना जाता है.

जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए लौंग वाला दूध एक नेचुरल फैट-बर्नर का काम कर सकता है. लौंग में एंटी-ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं जो शरीर में जमे अनचाहे फैट को गलाने में मदद करते हैं. दूध में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं. रात को सोने से पहले इस पेय का सेवन पाचन को संतुलित करता है और सुबह पेट साफ रखता है. साथ ही यह ओवर-ईटिंग की आदत को भी नियंत्रित करता है. वजन घटाने के सफर में यह एक सरल, स्वादिष्ट और प्रभावी घरेलू नुस्खा साबित हो सकता है.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव आम हो गया है. लौंग वाला दूध एक प्राकृतिक स्ट्रेस-रिलीवर की तरह काम करता है. लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में ऑक्सीजन संतुलन बनाते हैं और नर्वस सिस्टम को शांत करते हैं. दूध में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है जो अच्छी नींद लाने में मदद करता है. दोनों का मेल दिमाग को सुकून देता है, चिंता को कम करता है और नींद की गुणवत्ता सुधारता है. जो लोग रात में बेचैनी या अनिद्रा से परेशान हैं, उनके लिए यह पेय बेहद उपयोगी है.

लौंग अपने एनाल्जेसिक यानी दर्द निवारक गुणों के लिए जानी जाती है. दांतों के दर्द, मसूड़ों की सूजन या बदबू जैसी समस्या में लौंग वाला दूध फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद यूजेनॉल तत्व दर्द को शांत करता है. मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करता है. रात में सोने से पहले गुनगुना लौंग दूध पीने से दांतों में आराम मिलता है. संक्रमण से सुरक्षा रहती है. यह न केवल मुंह की सफाई में मदद करता है बल्कि शरीर में कैल्शियम की कमी भी पूरी करता है. जिससे दांत और हड्डियां मजबूत बनती हैं.

लौंग और दूध का संयोजन शरीर की इम्युनिटी पावर को बढ़ाने में शानदार भूमिका निभाता है. लौंग में पाए जाने वाले एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व शरीर को हानिकारक जीवाणुओं से बचाते हैं. दूध में मौजूद प्रोटीन और विटामिन्स शरीर की कोशिकाओं को पोषण देते हैं. यह मिश्रण रोजाना पीने से मौसमी बीमारियां, थकान और संक्रमण से शरीर की रक्षा होती है. बदलते मौसम या प्रदूषण के समय यह पेय आपकी सेहत का ढाल बन जाता है. मजबूत इम्यून सिस्टम लंबी उम्र और ऊर्जावान जीवन की कुंजी है.

लौंग वाले दूध का लाभ तभी मिलेगा जब इसे सही तरीके से लिया जाए. रात को सोने से 15 मिनट पहले एक गिलास दूध में 1–2 लौंग डालकर 5 मिनट तक उबालें, फिर गुनगुना कर पिएं. ज्यादा लौंग का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है. गर्भवती महिलाओं या हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए. नियमित और सीमित मात्रा में पीने से यह दूध आपकी दिनचर्या का हेल्दी हिस्सा बन सकता है.
.