Health Tips: आंखों के नीचे सूजन को न करें नजरअंदाज, लापरवाही बन सकती है बड़ी बीमारी की वजह

Last Updated:

Health Tips: आगरा के जिला अस्पताल में आँखों में एलर्जी और सूजन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार आँखों के नीचे सूजन एलर्जी, संक्रमण, नींद की कमी और मोबाइल के अधिक इस्तेमाल के कारण हो सकती है. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि इस समस्या को नजरअंदाज करना गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है, इसलिए समय रहते जांच और उपचार जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

आगरा. जिला अस्पताल में आंखों के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. जिला अस्पताल के आंख-कान-नाक विभाग में इन दिनों आंखों में एलर्जी से संबंधित मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. आंखों के नीचे सूजन और अन्य समस्याओं से परेशान मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है. जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि आंखों के नीचे सूजन आने के कई मुख्य कारण होते हैं. उन्होंने बताया कि अक्सर यह समस्या एलर्जी, संक्रमण, कंजंक्टिवाइटिस, नींद की कमी या अत्यधिक थकान के कारण भी हो सकती है. डॉक्टर ने कहा कि सूजन आंखों के आसपास की पतली त्वचा में तरल पदार्थ (Fluid) के जमा होने या छोटी रक्त वाहिकाओं के सूजने के कारण उत्पन्न होती है.

इसके अन्य कारणों में साइनस की समस्या, अधिक समय तक रोना या रूखी त्वचा भी शामिल हो सकती है. उन्होंने बताया कि इसे कुछ घरेलू उपचारों से भी रोका जा सकता है. सूजन को कम करने के लिए बर्फ या ठंडे पानी में भिगोए गए कपड़े से हल्की-हल्की सिकाई की जा सकती है. चिकित्सक ने कहा कि डॉक्टर की सलाह से एंटी-एलर्जी ड्रॉप्स का उपयोग किया जा सकता है और अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए. डॉक्टर ने यह भी बताया कि ऐसी स्थिति में आंखों को खुजाना नहीं चाहिए और अगर समस्या अधिक हो तो नज़दीकी चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए.

कई कारणों से आती है आंखों के नीचे सूजन

आगरा के जिला अस्पताल स्थित आंख, कान और नाक विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक ने बताया कि आंखों के नीचे सूजन आने के कई कारण हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि कई बार यह गुहेरी के कारण भी हो जाती है, उन्होंने बताया कि जब पलकों में गांठ बन जाती है, तब भी कई बार सूजन दिखाई देने लगती है. चिकित्सक ने कहा कि कई मामलों में यह समस्या बढ़ती उम्र के साथ भी देखने को मिलती है. उन्होंने बताया कि आमतौर पर यह कोई गंभीर बीमारी नहीं होती, लेकिन आंखों से जुड़ा मामला होने के कारण इसमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. यदि यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो तुरंत नज़दीकी किसी विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कई बार की गई लापरवाही गंभीर बीमारी को दावत दे सकती है.

घरेलू उपचार से भी किया जा सकता है ठीक

आगरा के जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि आंखों के नीचे सूजन आने की समस्या को कुछ घरेलू उपचारों से भी ठीक किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि बर्फ को किसी सूती कपड़े में लपेटकर हल्की-हल्की सिकाई करनी चाहिए. चिकित्सक ने बताया कि मरीज को पूरी नींद लेनी चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. उन्होंने कहा कि अधिक समय तक मोबाइल फोन का उपयोग करना भी आंखों के लिए हानिकारक है. आजकल युवा अंधेरे में देर रात तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, जो कि गलत आदत है. डॉक्टर ने बताया कि फोन का उपयोग कभी भी अंधेरे में नहीं करना चाहिए, उन्होंने कहा कि यदि समस्या अधिक बढ़ जाए तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. चिकित्सक परीक्षण के बाद कुछ एंटी-एलर्जी या एंटी-बायोटिक दवाओं की सलाह भी दे सकते हैं.

About the Author

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

homelifestyle

आंखों के नीचे सूजन को न करें नजरअंदाज, डॉक्टरों ने दी गंभीर चेतावनी

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *