Health Tips: रोज एक सेब खाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें सेहत पर कैसा होता है असर

Last Updated:

Benefits of eating apples: फल खाना हर किसी को पसंद होता है और फल हमारे स्वस्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं. वहीं सेब एक ऐसा फल है भरपूर मात्रा विटामिन्स, मिनरल्स,प्रोटीन और फाइबर होते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. साथ ही सेब में उपस्थित एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोन्यूट्रियंट्स शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से रक्षा करते हैं

सेब खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. सेब में फाइबर, विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर की सफाई से लेकर, दिमाग को तेज रखने और दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है. खाली पेट मतलब सुबह-सुबह बिना कुछ खाए सबसे पहले एक सेब खाने से शरीर को कई रोगों से दूर रखा जा सकता हैं.

सेब

सुबह खाली पेट सेब खाने से पेट की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. सेब में मौजूद घुलनशील फाइबर आंतों की सफाई करता है और कब्ज से राहत दिलाता है. जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है. इसलिए आप सुबह खाली पेट प्रतिदिन एक सेब का सेवन कर सकते है.

सेब

सेब में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और पोटैशियम हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है. सेब कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखते हैं और ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए खाली पेट सेब खाया जा सकता है.

सेब

सेब में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को महबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. रोजाना खाली पेट सेब खाने से आप सर्दी-जुकाम जैसे समस्याओं से राहत पा सकते हैं. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए सेब का सेवन लाभदायक हो सकता है.

सेब

सेब में विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो स्किन को चमकदार बनाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं. खाली पेट सेब खाने से त्वचा अंदर से साफ होती है और बाल मजबूत बनते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से बालों का झड़ना भी कम होता है. एक महीने तक इसे खाने से आपकी त्वचा और बाल दोनों स्वस्थ और सुंदर दिखने लगेंगे.

सेब

सेब में मौजूद फ्लैवनॉयड्स और पॉलीफेनॉल्स एंटीऑक्सिडेंट्स के रूप में काम करते हैं, जो कैंसर जैसे गंभीर बीमारियों से बचाव करते है. रोजाना सेब खाने से टाइप 2 डायबिटीज़ का खतरा 28% तक कम होता है. सेब खाने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

रोज एक सेब खाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें सेहत पर कैसा होता है असर

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *