Health Tips: बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से हैं परेशान? आयुर्वेदाचार्य से जानें फिट रहने के 3 सरल घरेलू उपाय

Last Updated:

Health Tips: लगातार मौसम के बदलाव होने से बच्चे हो या बूढ़े या हो नौजवान सभी लोग अक्सर बीमार होने लगे हैं. ऐसे में लोगों के साथ सर्दी जुकाम खांसी नाक बंद एवं गले में खरास जैसी समस्याएं आ रही है. जिस कारण लोग लगातार डॉक्टर का चक्कर लगाते थक रहे हैं. पूर्णिया के आयुर्वेदाचार्य डॉ.नंद कुमार मंडल ने कुछ टिप्स को फॉलो करने को कहा है जिससे शत-प्रतिशत फिट रहेंगे.

पूर्णिया: मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के कारण बच्चे, बूढ़े और नौजवान, सभी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. सर्दी, जुकाम, खांसी, नाक बंद होना और गले में खराश जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. जिससे लोग डॉक्टरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं. ऐसे में पूर्णिया के जाने-माने आयुर्वेदाचार्य डॉ.नंद कुमार मंडल कुछ ऐसे अचूक घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप न केवल इन समस्याओं से बच सकते हैं, बल्कि पूरी तरह फिट भी रह सकते हैं.

क्यों बढ़ रही हैं मौसमी बीमारियां?
पूर्णिया जिला औषधालय केंद्र के आयुर्वेदाचार्य डॉ. नंद कुमार मंडल बताते हैं कि सर्दी की शुरुआत के साथ ही आयुर्वेद के अनुसार शरीर में ‘कफ’ और ‘बलगम’ की मात्रा बढ़ जाती है. जब यह संतुलन बिगड़ता है, तो खांसी, सर्दी, और गले में खराश जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं.

बीमार पड़ने से बचाएंगे ये 3 रामबाण उपाय
डॉ.मंडल के अनुसार, कुछ सरल घरेलू नुस्खों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप इन मौसमी बीमारियों से शत-प्रतिशत बचे रह सकते हैं.

गुनगुने पानी का प्रयोग: सुबह उठने के बाद नियमित रूप से गुनगुने पानी का सेवन करें. यह आदत हर उम्र के व्यक्ति के लिए फायदेमंद है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर आपको स्वस्थ रखती है.

तुलसी-अदरक-शहद का रस: तुलसी के पत्ते, अदरक और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर उनका रस निकाल लें. इस मिश्रण का लगभग 5 मिलीलीटर सुबह और शाम खाली पेट सेवन करें. यह नुस्खा सर्दी-खांसी में तुरंत राहत देना शुरू कर देता है.

आंवला बढ़ाएगा इम्यूनिटी: आंवले को घर लाकर उसे गर्म पानी में हल्का उबाल लें. प्रतिदिन एक उबले हुए आंवले का सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) मजबूत होगी, जिससे आप बीमार पड़ने से बचे रहेंगे. इन उपायों को अपनाकर आप बदलते मौसम के असर को आसानी से मात दे सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं.

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से हैं परेशान? जानें फिट रहने के घरेलू उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *