Health Tips : एलोवेरा का जूस… इन 4 टाइप के लोग के लिए बन सकता है जहर! एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

Last Updated:

Aloe Vera Side Effects: एलोवेरा को आमतौर पर हेल्दी माना जाता है लेकिन ये सब के लिए सही है ये गलती भारी पड़ सकती है. यह सबको फायदा नहीं पहुंचाता है, बल्कि कई लोगों पर उल्टा असर कर सकता है. एलोवेरा इन लोगों के लिए जहर भी साबित हो सकता है.

आगरा : इन दिनों एलोवेरा का इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधि और ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर किया जाता हैं. खासकर स्किन, बाल और पेट के लिए एलोवेरा को चमत्कारी माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये हरे-हरे पौधे का जूस कुछ लोगों के लिए ज़हर बन सकता है? जी हां, एलोवेरा हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता. अगर आप भी बिना सोचे-समझे इसका सेवन कर रहे हैं, तो ये सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है.

गौरतलब है कि एलोवेरा अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. इसका इस्तेमाल ना सिर्फ स्किन और बालों के लिए बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. वजन घटाने से लेकर पाचन और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में भी एलोवेरा जूस बेहद कारगर मना जाता है. जो लोग हर रोज एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं उनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है. हालांकि हर वस्तु का बिना सोचे समझे इस्तेमाल घातक हो सकता है.

हो सकती हैं ये बीमारियां
आयुर्वेद की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ज्योति धाकड़ का कहना है कि एलोवेरा का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसके ज्यादा इस्तेमाल से दस्त, पेट दर्द, पोटैशियम की कमी और किडनी संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. डॉक्टर ने चेताया कि गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के साथ-साथ छोटे बच्चों को एलोवेरा से परहेज करना चाहिए. वहीं, मासिकधर्म के दौरान महिलाओं को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

इन लोगों को करना चाहिए एलोवेरा से परहेज
ज्योति धाकड़ का कहना है कि एलोवेरा भले ही कई औषधीय गुणों से भरपूर हो, लेकिन हर व्यक्ति के लिए इसका सेवन लाभकारी नहीं होता. उन्होंने बताया कि एलोवेरा जूस का सेवन गर्भवती महिलाओं को बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद कुछ तत्व गर्भ में पल रहे शिशु और मां दोनों के लिए हानिकारक हो सकते हैं. स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी एलोवेरा से कोसों दूर रहना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से दूध के माध्यम से इसके अंश बच्चों तक पहुंच सकते हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. छोटे बच्चों को भी एलोवेरा का सेवन नहीं कराना चाहिए. मासिकधर्म के दौरान भी महिलाओं को एलोवेरा से परहेज करना चाहिए. आयुर्वेद में हर जड़ी-बूटी या औषधि का सही सेवन और मात्रा बेहद अहम होती है. इसलिए एलोवेरा के सेवन से पहले किसी योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह लेना अनिवार्य है.

किडनी मरीजों के लिए है खतरनाक
डॉ. ज्योति धाकड़ ने बताया कि किडनी की समस्या से जूझ रहे मरीजों को एलोवेरा जूस का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. उन्होंने बताया कि एलोवेरा में पाए जाने वाले लैक्सेटिव (रेचक) गुण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन और डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं. इससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और एलो लेटेक्स की अधिक मात्रा गुर्दे की क्षति (किडनी डैमेज) तक कर सकती है.डॉ. धाकड़ ने कहा कि एलोवेरा कुछ दवाओं के साथ प्रतिक्रिया (रिएक्शन) भी कर सकता है और शरीर में पोटैशियम का स्तर घटा सकता है, जिससे किडनी की समस्याएं और बढ़ सकती हैं. उन्होंने सलाह दी कि जिन लोगों को किडनी से जुड़ी परेशानी है, उन्हें एलोवेरा जूस से परहेज करना चाहिए.

मृत्‍युंजय बघेल

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

एलोवेरा का जूस… इन 4 टाइप के लोग के लिए बन सकता है जहर! एक्सपर्ट ने दी चेताव

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *