ओएस्टर के प्रमुख पोषक तत्व
हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक ओएस्टर में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं. 100 ग्राम ओएस्टर में 9 ग्राम हाई क्वालिटी वाला प्रोटीन, 4 ग्राम कार्बोहाइड्रैट, 3 ग्राम फैट के अलावा ओमेगा फैटी एसिड का भंडार है. प्रति 100 ग्राम ओएस्टर में लगभग 329 मिलीग्राम ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है. इसमें मैग्नीशियम और सेलेनियम भी ज्यादा होता है. वहीं थोड़े से ओएस्टर से आपको दो-तीन दिनों की जरूरत की जिंक मिल जाएगी. ओएस्टर में विटामिन बी 12, कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस, विटामिन ई, राइबोफ्लाविन, कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है.
हार्ट के लिए अमृत
असाध्य बीमारियों की रोकथाम-
ओएस्टर शरीर में कई तरह की असाध्य बीमारियों को रोकने में सहायक है. इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आपके शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस तब होता है जब शरीर में फ्री रेडिकल्स की अत्यधिक मात्रा बन जाती है. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण कैंसर, हार्ट डिजीज, लिवर डिजीज जैसी कई क्रोनिक बीमारियां होती है. कई रिसर्च बताते हैं कि जिन लोगों का आहार में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है, उनमें हार्ट डिजीज, टाइप 2 डायबिटीज, कुछ प्रकार के कैंसर और समय से पहले मौत का खतरा कम हो जाता है.
दिमाग के लिए टॉनिक
ओएस्टर दिमाग के लिए टॉनिक का काम करता है.ओएस्टर में भरपूर मात्रा में विटामिन B12 और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो दिमागी सेहत, याददाश्त और फोकस को बढ़ाता है. इससे दिमाग का न्यूरल फंक्शन बूस्ट होता है. ओएस्टर में मौजूद जिंक और आयरन भी दिमागी शक्ति को मजबूत बनाते हैं.
मसल्स और हड्डियों में नई जान
घाना में ओएस्टर पकड़ते वहां की महिलाएं.
बालों के लिए फायदेमंद
ओएस्टर स्किन औ बालों के लिए भी बेहतरीन है. इसमेंआपकी खूबसूरती का खज़ाना भी हैं. इनमें मौजूद जिंक, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट आपकी स्किन को जवां और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं. ये कोलेजन बनने में सहायक होते हैं, जिससे त्वचा मुलायम, टाइट और झुर्रियों से दूर रहती है. जिंक मुंहासों से बचाता है और घाव जल्दी भरने में भी मदद करता है. बालों के लिए भी ओएस्टर किसी टॉनिक से कम नहीं. इनमें मौजूद आयरन और विटामिन B12 बालों को झड़ने और पतले होने से रोकते हैं. खासकर महिलाओं में ये पोषक तत्व हेल्दी हेयर ग्रोथ के लिए बेहद ज़रूरी हैं.
कुदरती वियाग्रा
ओएस्टर में मौजूद सेलेनियम थायरायड हेल्थ के लिए बेस्ट है. यह हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करता है,जिसमें मूड बेहतर होता है और तनाव कम रहता है. ओएस्टर में जिंक की मौजूदगी और टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन हार्मोन को बढ़ाता है. इसलिए ओएस्टर को कुदरती वियाग्रा भी कहा जाता है. विदेश में बहुत से लोग इसे यौन शक्ति बढ़ाने के उद्येश्य से खाते हैं. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है जो शरीर की सूजन और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है.