Last Updated:
Health Care Tips In Winter: सर्दियों में संतरे खाना बहुत फायदेमंद होता है. संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी मदद करता है. कई लोग कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में संतरा खाने से सर्दी-ज़ुकाम और खांसी ठीक हो जाती है. आइए जानते हैं कि सर्दियों में संतरा खाना सही होता है या गलत?
Health Care Tips In Winter: सर्दी धीरे-धीरे दस्तक दे रही है. इस मौसम में बाज़ार में कई तरह के फल उपलब्ध होते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होते हैं. संतरा एक रसीला और स्वादिष्ट फल है जो विटामिन सी का भंडार है. संतरा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करने में मदद करता है, कई लोग कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में संतरा खाने से सर्दी-ज़ुकाम और खांसी ठीक हो जाती है. ऐसे में आइए हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं कि सर्दियों में संतरा खाना सही होता है या गलत?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक सर्दियों में संतरे खाना बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. सर्दियों के मौसम में संतरे खाने से वायरल संक्रमण, सर्दी-ज़ुकाम और फ्लू से बचाव में मदद मिल सकती है. इस मौसम संतरे के सेवन से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट बढ़ते हैं, जो कोशिका क्षति को रोकने में मदद करते हैं.

सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, इसलिए संतरे का छिलका स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. संतरे में मौजूद विटामिन सी कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है, जो त्वचा की नमी बनाए रखने और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है. संतरे का फल खाने से आपकी त्वचा में चमक आ सकती है.

संतरे में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को मज़बूत बनाने में मदद करता है. सर्दियों में अक्सर कब्ज़ और गैस की परेशानी बढ़ जाती है, लेकिन अपने रोजाना संतरे का सेवन करते हैं, तो आपकी आंतों की सफ़ाई में मदद मिल सकती है.

संतरा खाने से सर्दी-ज़ुकाम होता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह धारणा पूरी तरह से गलत है. अगर संतरा साफ़ है और ज़्यादा ठंडा नहीं है, तो यह नुकसानदेह नहीं है. यह शरीर को आराम पहुंचाने में मदद करता है. लेकिन अगर आपको पहले से ही गले में खराश या टॉन्सिल की समस्या है, तो संतरे से परहेज करना ही बेहतर है.

(नोट इस लेख में दी गई जानकारी स्वास्थ्य सलाह और विशेषज्ञों से बातचीत पर आधारित है. यह केवल सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए, कोई भी कदम उठाने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से सलाह लें. न्यूज 18 हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.