Health benefits of Rose: वैलेंटाइन वीक (valentine week 2026) की शुरुआत आज से हो गई है. ये 7 से लेकर 13 फरवरी तक सेलिब्रेट किया जाता है, उसके बाद 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाते हैं. आज पहले दिन रोज डे (Rose day) सेलिब्रेट किया जा रहा है. आज के दिन लोग जिसे मन ही मन चाहते हैं, उसे गुलाब ब का फूल देकर अपने दिल की बात बयां करते हैं. इसके साथ ही प्रेमी जोड़े, न्यूली मैरिड कपल्स, मैरिड कपल इस स्पेशल डे पर अपने जीवनसाथी को गुलाब का फूल देकर अपनी भावनाएं, प्यार, समर्पण बयां करते हैं. क्या आप जानते हैं कि गुलाब का फूल सिर्फ प्रेम बयां नहीं करता. ये सिर्फ प्रेम का प्रतीक भर नहीं है, बल्कि गुलाब को सेहत के लिए भी वरदान माना जाता है. गुलाब का फूल सिर्फ प्रेम का विषय नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं. चलिए जानते हैं गुलाब का फूल कैसे सेहत को पहुंचाता है लाभ.
गुलाब के फूल के सेहत लाभ (Benefits of Gulab ka phool on health)
-आयुर्वेद में गुलाब को ठंडी तासीर वाला माना जाता है, जो शरीर की गर्मी को कम करता है. कई शारीरिक-मानसिक समस्याओं में राहत देता है. गुलाब की पंखुड़ियों से बनने वाला गुलकंद, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक दूर करने में कारगर है.
-गुलाब की पंखुड़ियां और गुलकंद पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इनमें मौजूद लैक्सेटिव गुण कब्ज की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं. गुलकंद पेट की बढ़ी हुई गर्मी यानी जठराग्नि शांत करता है. जिन लोगों को गैस, एसिडिटी और अल्सर का दर्द होता है, उन्हें गुलकंद का सेवन करना चाहिए. इससे काफी आराम मिल सकता है. गुलकंद के रेगुलर सेवन से पित्त दोष संतुलित रहता है.
-गर्मी के मौसम में काफी लोगों को नकसीर, जलन, थकान, पेट की गर्मी जैसी कॉमन समस्याओं से दो चार होना पड़ता है. गुलकंद खाने से आप इन तमाम समस्याओं से आराम पा सकते हैं. आजकल कब्ज, एसिडिटी और पेट की जलन आम हो गई है. ऐसे में हर रोज एक-दो चम्मच गुलकंद का सेवन फायदेमंद हो सकता है.
-त्वचा की देखभाल में भी गुलाब कमाल करता है. देसी गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर चुटकी भर कच्ची हल्दी और थोड़ा दूध मिलाकर फेस पैक बनाया जा सकता है. इसे चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे, मुंहासे और एलर्जी कम होती है.
-गुलाब के सात्विक गुण मन को शांत रखते हैं. यह चिंता, तनाव और अनिद्रा जैसी समस्याओं में मदद करता है. आयुर्वेद में गुलाब को हृदय और मन दोनों का पोषण करने वाला माना जाता है.
-गुलाब का तेल माइग्रेन जैसे तेज सिरदर्द में भी उपयोगी है. सिर दर्द होने पर गर्म पानी में गुलाब के तेल की 4-5 बूंदें डालकर भाप लेने से दर्द में राहत मिलती है. तनाव भी कम होता है.
-महिलाओं के लिए भी गुलकंद फायदेमंद है. इससे पीरियड्स आने में समस्या, इर्रेगुलर पीरियड्स, हेवी ब्लड फ्लो, पित्त से जुड़ी परेशानियां आदि कम होती हैं. प्रेग्नेट महिलाओं में पेट की जलन, गर्मी को शांत करता है. मुंह के छाले से परेशान हों तो आप गुलकंद का सेवन कर सकते हैं. ये बेहद प्रभावी साबित हो सकता है.