Last Updated:
रसोई की खुशबू बढ़ाने वाली छोटी और बड़ी इलायची केवल मसाले नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर प्राकृतिक उपचार भी हैं. छोटी इलायची जहां मुंह की दुर्गंध दूर करने, पाचन सुधारने और एसिडिटी कम करने में मददगार मानी जाती है. वहीं बड़ी इलायची श्वसन तंत्र के लिए लाभकारी होती है और खांसी-जुकाम में राहत देती है.
आजकल टाइम बे टाइम खाने और पेट की समस्या के कारण अक्सर लोगों से लोगों के मुंह में कई प्रकार की समस्या होने लगती है जिसमें से एक है मुंह से दुर्गंध आने की समस्या इस घर पर ही खत्म किया जा सकता है, इसके लिए छोटी इलायची बहुत कारगर साबित होती है. इसका प्रयोग खाना खाने के बाद 1–2 छोटी इलायची को चबा लें ऐसा करने से सांस ताज़ा रहती है और पाचन भी बेहतर होता है.
बदलते वक्त के साथ खानपान में बदलाव और तरह-तरह के व्यंजन खाने से एसिडिटी और गैस की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है, इस समस्या को छोटी इलायची की मदद से दूर किया जा सकता है, यह एसिडिटी और गैस में राहत देती है इसका प्रयोग करने के लिए 2 इलायची कूटकर उसे एक कप गुनगुने पानी में उबालें, फिर छानकर पी लें इससे पेट की जलन और अपच में आराम मिलेगा.
बदलते मौसम के कारण खांसी-जुकाम से परेशान रहते हैं, तो बड़ी इलायची एक अच्छी औषधि का काम करती है इसका प्रयोग करने के लिए 1 बड़ी इलायची को हल्का भूनकर पीस लें, फिर शहद के साथ दिन में दो बार खाये ऐसा करने से गले की खराश और कफ में राहत मिलेगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
खाना खाने के बाद खाना अच्छे से डाइजेस्ट ना हो तो पेट भारी-भारी सा लगता है और कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है ऐसे में अपनी पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए छोटी व बड़ी इलायची दोनों ही काफी उपयोगी मानी जाती है, इसके लिए इलायची को पीसकर एक पाउडर तैयार कर ले और खाने के साथ में छाछ का प्रयोग जरूर करें उसमें इलायची पाउडर को चुटकी भर छाछ में मिलाकर पिएं ऐसा करने से भोजन जल्दी पचता है.
भाग दौड़ भरी जिंदगी में काम का तनाव लोगों में बढ़ जाता है ऐसे में लोग डिप्रेशन के भी शिकार हो जाते हैं दिखने में साधारण सी चीज भी तनाव को कम करने के लिए काफी है इसका प्रयोग के लिए इलायची वाली चाय बनाकर सुबह-शाम पिएं ऐसा करने से मन शांत और तरोताज़ा महसूस करता है और इसकी महक भी तनाव को काम करती है.
सर्दी में शरीर को गर्म रखने के लिए बड़ी इलायची का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है जो अंदरूनी गर्माहट देने में असरदार होती है इसका प्रयोग काढ़े में बड़ी इलायची डालकर उबालें और गर्म-गर्म पिएं इससे शरीर को गर्माहट मिलती है.
छोटी इलायची का प्रयोग मुंह के छालों में भी राहत देता है इसके प्रयोग के लिए इलायची पाउडर को शहद में मिलाकर छालों पर लगाएं यह जलन कम करता है और जल्दी आराम मिलता है.