Last Updated:
Patthar Chakki Ke Fayde: बहराइच में आज भी कुछ घरों में पत्थर की चक्की का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह न सिर्फ अनाज को स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाती है बल्कि इसे चलाने से शरीर की अच्छी एक्सरसाइज भी हो जाती है. इलेक्…और पढ़ें
Patthar Chakki Ke Fayde: पहले के समय में लोग अनाज की पिसाई के लिए किसी इलेक्ट्रॉनिक चक्की का सहारा नहीं लेते थे बल्कि पत्थर से बनी चक्की का उपयोग करते थे. इस चक्की की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि इससे अनाज पीसने के साथ-साथ शरीर की कसरत भी हो जाती थी. साथ ही इसमें पिसा हुआ अनाज स्वादिष्ट और पौष्टिक माना जाता था क्योंकि इसमें किसी तरह का खर्च भी नहीं आता था.
बदलते वक्त के साथ यह चक्की अब लगभग खत्म होती जा रही है और सिर्फ गांव-देहात के कुछ घरों में ही सीमित रह गई है. लेकिन जो लोग आज भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, वे इसके फायदे समझते हैं.
सेहत और अनाज की गुणवत्ता
पत्थर की चक्की से अनाज पीसने के कई फायदे हैं. सबसे बड़ा फायदा यह है कि अनाज की गुणवत्ता पूरी तरह बनी रहती है. इलेक्ट्रॉनिक चक्की में पिसाई के दौरान अनाज काफी गर्म हो जाता है, जिससे उसके पौष्टिक तत्व और स्वाद कम हो सकते है. जबकि पत्थर की चक्की में ऐसा नहीं होता.

कीमत और कहां मिलती है पत्थर की चक्की
बहराइच शहर में कई जगह आज भी पत्थर की चक्की आसानी से खरीदी जा सकती है. इसकी कीमत 100 से 200 रुपए से शुरू होकर हजारों रुपए तक जाती है. यह कीमत पत्थर की क्वालिटी और आकार पर निर्भर करती है.
बहराइच शहर में कई जगह आज भी पत्थर की चक्की आसानी से खरीदी जा सकती है. इसकी कीमत 100 से 200 रुपए से शुरू होकर हजारों रुपए तक जाती है. यह कीमत पत्थर की क्वालिटी और आकार पर निर्भर करती है.
बहराइच जिले के फखरपुर क्षेत्र के रहने वाले उद्यम सिंह इन दिनों इस परंपरागत चक्की को शहर में बेच रहे हैं. वे टेलीफोन एक्सचेंज बीएसएनएल ऑफिस के सामने दुकान लगाते हैं, जहां से पत्थर की चक्की, सिलबट्टा और कई अन्य घरेलू सामान खरीदे जा सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।