Last Updated:
Cracked Heels Tips: फटी एड़ियां एक आम समस्या है. जो कई लोगों को प्रभावित करती है. खासकर ठंड के मौसम में एड़ी की त्वचा फट जाती है. इससे दर्द, जलन और असुविधा होती है. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं फटी एरिया का एक आसान और प्रभावी घरेलू उपचार.
इस नुस्खे में मोमबत्ती का इस्तेमाल किया जाता है. जो त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है. मोमबत्ती में मौजूद वैसलीन और अन्य तत्व त्वचा को नरम और सुंदर बनाते हैं. इसके लिए पहले ये सामग्री की जरूरत पड़ेगी. इसमें दो मोमबत्ती, दो चम्मच सरसों का तेल, दो चम्मच नारियल का तेल.

सबसे पहले, एक बर्तन को गैस चूल्हा पर चढ़ाकर उसमें मोमबत्ती को तोड़ कर डाले. जब मोमबत्ती पिघलने लग जाए तो उसमें दो चम्मच सरसों का तेल और दो चम्मच नारियल का तेल डालकर उसको अच्छे से पकाए.

जब तेल मोमबत्ती एक साथ पिघल जाए तो उसे नीचे उतर कर थोड़ी देर ठंड होने के लिए छोड़ दे. फिर आप चाहे तो उसे एक डब्बे में स्टोर करके भी रख सकते हैं. रात में सोने के समय आप फटी एड़ियों पर ये बना क्रीम जरूर लगाकर देखें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फटी एड़ियां को चुटकियों में ठीक करेगी. त्वचा को मॉइस्चराइज रखेगी. दर्द और जलन को कम करेगी. एरिया की त्वचा को नरम और सुंदर बनाएगी. इस नुस्खे में मोमबत्ती का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है.

इस नुस्खे को नियमित रूप से इस्तेमाल करें. फटी एड़िया को साफ और सूखा रखें. त्वचा को मॉइस्चराइज रखने के लिए नियमित रूप से क्रीम लगाएं. इस नुस्खे को आजमाकर देखें और फटी एड़ियां से छुटकारा पाएं.