मां बगलामुखी मंदिर में मिर्ची से हवन किया गया।
एशिया कप के सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शुरू होने वाला है। मैच को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। उज्जैन के भैरवगढ़ रोड स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष अनुष्ठान किया गया।
.
मंदिर में भारतीय टीम के खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ मिर्ची यज्ञ का आयोजन किया गया। बटुकों ने मां बगलामुखी के समक्ष विशेष हवन किया। हवन में लाल मिर्च, हल्दी, सरसों, नारियल और अन्य सामग्री का प्रयोग किया गया।
भर्तृहरि गुफा के पीर महंत रामनाथ महाराज ने बताया कि सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के अवसर पर यह विशेष अनुष्ठान किया गया। उन्होंने कहा कि यह हवन परंपरा से चला आ रहा है। देश में युद्ध के समय भी विजय के लिए मां बगलामुखी का अनुष्ठान किया जाता है। महंत ने भारत की जीत का विश्वास जताया।