PSA Test Explained: पुरुषों में पेशाब की धार का पतला या कमजोर हो जाना अक्सर सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन यह प्रोस्टेट ग्रंथि से जुड़ी गंभीर समस्या का शुरुआती संकेत हो सकता है. बढ़ा हुआ प्रोस्टेट, प्रोस्टेट में सूजन या प्रोस्टेट कैंसर जैसी स्थितियों में पेशाब की धार पतली पड़ सकती है, बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है या पेशाब शुरू करने में कठिनाई महसूस हो सकती है. दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमरेंद्र पाठक ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में बताया है कि अगर किसी व्यक्ति को ये लक्षण लगातार बने रहें, तो प्रोस्टेट स्पेसिफिक एंटीजन यानी PSA टेस्ट कराना चाहिए. यह एक साधारण ब्लड टेस्ट है, जो खून में PSA नामक प्रोटीन के स्तर को मापता है. PSA का बढ़ा हुआ स्तर प्रोस्टेट में किसी असामान्यता की ओर संकेत कर सकता है. हालांकि यह हमेशा कैंसर का संकेत नहीं होता है.