Happy New Year 2026 Wishes Live: न्यू ईयर 2026 का काउंटडाउन स्टार्ट, शुभकामनाओं की सिलसिला भी ज

Happy New Year 2026 Wishes Messages Live: नया साल हर किसी के साथ बेहद खास होता है. खासकर साल का पहला दिन यानी 1 जनवरी को दुनियाभर में लोग उत्साह और जश्न मनाते हैं. धार्मिक दृष्टि से नव वर्ष 2026 केवल तिथि या वर्ष परिवर्तन नहीं, बल्कि आत्मबल, ऊर्जा और सकारात्मक संकल्पों की नई शुरुआत भी है. अंक ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2026 का मूलांक 1 बनता है, जिसे सूर्य का अंक माना गया है. सूर्य वैदिक परंपरा में आत्मा, तेज, धर्म और नेतृत्व का प्रतीक है. ऐसे में 2026 को नवचेतना और धर्मपथ पर आगे बढ़ने का वर्ष माना जा रहा है.

नए साल पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं, जोकि केवल औपचारिकता नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की गहरी आस्था और सकारात्मकता से जुड़ा हुआ भाव है. साल की शुरुआत में जब हम एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं को तो यह सामने वाले के लिए मंगलकामना प्रकट करने का माध्यम होता है.

शास्त्रों में भी कहा गया है कि, आप जैसे विचार और शब्दों के साथ किसी चीज की शुरुआत करेंगे, वैसी ही ऊर्जा उसके साथ बनी रहती है. इसलिए नववर्ष 2026 की शुरुआत पर सभी को अच्छे संदेशों वाले शुभकामनाएं भेजे, शुभ वचन बोलें, बड़ों का आशीर्वाद लें और अपने व प्रियजनों के सुख-समृद्धि और सफलता की मंगलकामना करें.

नए साल पर शुभकामनाएं देना क्यों जरूरी

धार्मिक दृष्टि से नववर्ष को कालचक्र का नया चरण माना जाता है. इस अवसर पर शुभकामनाएं देना अच्छे कर्म के समान माना गया है, क्योंकि इससे आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता मजबूत होती है. इसलिए विभन्न धर्म  और जाति लोग अलग-अलग तरीके से शुभकामनाएं देते हैं. आमतौर पर नए साल पर शुभ नववर्ष, नया साल मुबारक, हैप्पी न्यू ईयर आदि कहकर शुभकामनाएं दी जाती हैं. शुभकामनाएं देने से खुशियां और सकारात्मकता भी साझा होती हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *