Last Updated:
Lawrence Bishnoi Gang War: लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार फिर से अपने कृत्य की वजह से चर्चा में है. एक बार फिर से उसके गुर्गे इंटरनेशनल गैंग वॉर कर रहे हैं. पुर्तगाल में उन्होंने बिश्नोई गैंग के विरोधी की दुकान में न सिर्फ ओपन फायरिंग की बल्कि इसका वीडियो भी बनाकर जारी किया.
बिश्नोई गैंग की करतूत.
भारतीय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैंगवॉर मचा रहे हैं. सिर्फ भारतीय मशहूर हस्तियों को ही इनकी धमकी भरी चिट्ठियां नहीं मिल रही हैं, इन्होंने कनाडा के बाद पुर्तगाल में भी दहशत मचा रखी है. हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने पुर्तगाल के मारिन्हा ग्रांडे में खुलेआम फायरिंग की. उन्होंने अपना निशाना सुख जावंधा की दुकान को बनाया और इसके साथ ही धमकी दी कि अगर वो सुधरा नहीं तो उसे सीधा सीने पर आकर गोली मारेंगे.
गुंडों का मन कितना बढ़ा हुआ है, इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने घटना का न सिर्फ वीडियो जारी किया बल्कि सोशल मीडिया पर बाकायदा पोस्ट भी किया है. वीडियो में गोली चलाते हुए शूटरों को लॉरेंस बिश्नोई को बधाई देते हुए भी सुना जा सकता है. वे सीधे-सीधे कह रहे हैं – ‘हैप्पी बर्थडे लॉरेंस भैया’
बिश्नोई गैंग की दादागीरी तो देखो …
शूटरों ने घटना के बाद जो वीडियो बनाया है, उसमें वे कह रहे हैं – ‘राम-राम सभी भाइयों को …आज जो एवी विटोर गालो 5ए, मारिन्हा ग्रांडे, पुर्तगाल में सुख जावंधा की दुकान पर गोलीबारी हुई है, इसकी जिम्मेदारी हरि बॉक्सर और सुनील मीना लेते हैं. यह हमारे भारतीय भाइयों से काम करवाकर उनके हक के पैसे रखता है. उनके पासपोर्ट रखकर ब्लैकमेल करता है, इसलिए आज यह ट्रेलर दिखाया गया है. अगर समय रहते नहीं सुधरा तो अगली बार इसकी छाती में गोली मारेंगे.’
लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों का पोस्ट.
हमारे जितने भी दुश्मन हैं, कान खोलकर सुन लो. मर्दों वाली लड़ाई लड़ो. जो ये एजेंट और लड़कियों का सहारा लेकर हमारे भाइयों का नुकसान करने की सोच रहे हो, तुम्हारी सात पीढ़ियां लग जाएंगी, हमारा बाल भी बांका नहीं कर पाओगे. तुम्हारे होनहार लड़के की वहां से चप्पल छोड़कर भागते हुए की वीडियो हमारे पास पड़ी है और जो भी एजेंट इनका साथ दे रहे हैं हमारे भाइयों का नुकसान करवाने में, हमें तुम्हारा और तुम्हारे परिवार वालों की पूरी जानकारी है. तैयार रहना, अब कभी भी तुम्हारा दरवाजा खटखटा सकते हैं. अपने प्रियजनों के साथ अपने आखिरी पल बिता लो, तुम्हारा अंत अब नजदीक है.
जय श्री राम.
लॉरेंस के कितने गुर्गे शामिल?
आखिर में लॉरेंस बिश्नोई को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने पूरी लिस्ट दी हुई है कि इस घटना में कौन-कौन शामिल था. इसमें चार लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही गोगी मान समूह, संपत नेहरा, आरजू बिश्नोई, काला राणा, शुभम लोन्कर, नरेश अबोहर, हरमन संधू, पियूष पिपलानी, रवि राहुल और टायसन का भी नाम शामिल है.
About the Author
News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें
.