सर्दियों में हाथ और स्किन हो रहे सफेद और रूखे? ये घरेलू नुस्खे तुरंत दिखाएंगे असर, होगा कमाल

Last Updated:

Winter Skin Care Tips: स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक ठंड में नमी कम होने की वजह से हाथ फटने लगते हैं. सफेद लकीरें दिखाई देने लगती हैं. ऐसे में घर में मौजूद देसी नुस्खे अपनाकर हाथों की नमी वापस लाई जा सकती है. रूखापन मिनटों में दूर हो जाता है.

धीरे-धीरे तापमान गिरते जा रहा है. जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन के साथ साथ जीव जंतु पर भी पड़ता है. सर्दी के मौसम मे लोग तो बीमार पड़ते ही है. इसके साथ ही हाथ पैर ड्राईनेस दिखने लगता है. जिससे सफेद सफेद दाग दिखता है. जो दिखने मे काफी खराब भी लगता है.

सर्द हवाओ मे त्वचा ज्यादा ड्राईनेस होने लगता है.

सर्दियों के मौसम की शुष्क हवा त्वचा को अत्यधिक प्रभावित करती है. इस मौसम का असर हाथों पर भी खूब देखने को मिलता है. हाथों का जरूरत से ज्यादा ड्राई होना सर्दियों की कंपकंपाती ठंड के कारण होता है.

सर्दियों मे चेहरे का खूब ख्याल रखते है लेकिन त्वचा का नहीं रख पाते है.

देवघर के स्किन एक्सपर्ट डर नादिर हैदर बताते है की हम सर्दियों में चेहरे का तो खूब ख्याल रखते हैं. लेकिन बाकी त्वचा की देखभाल भूल जाते हैं. जबकि हाथ-पैरों का भी उसी तरह ख्याल रखा जाना जरूरी है. जिस तरह चेहरे की त्वचा की देखभाल होती है. यहां जानिए हाथों की त्वचा से जुड़ी इन दिक्कतों को किस तरह से दूर किया जा सकता है. कैसे हाथों का रूखापन और झुर्रियां कम होकर हाथ मुलायम और खूबसूरत नजर आ सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

त्वचा पर लगाए विटामिन ई की गोली

विंटर सीजन में होने वाली ड्राईनेस को कम करने के लिए आपको जरूरत है बाजार में सस्ते दामों पर मिलने वाली विटामिन ई कैप्सूल की. छोटी सी दिखने वाली ये गोलियां त्वचा को न केवल हाइड्रेट करती हैं, बल्कि इससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग भी नजर आती है. यह त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

लगाए नारियल का तेल

जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो वे रात के समय नेचुरल ऑयल्स को चेहरे पर लगाकर सो सकते हैं. आप रात के समय नारियल तेल की 3 से 4 बूंदे चेहरे पर मल सकते हैं. स्किन पर बादाम का तेल या ऑलिव ऑयल भी लगाया जा सकता है.

लगाए एलोवीरा जेल

हाथों की ड्राई स्किन को मुलायम बनाने के लिए एलोवेरा जैल का इस्तेमाल किया जा सकता है. एलोवेरा के हाइड्रेटिंग और एंटीसेप्टिक गुण बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. ऐसे में एलोवेरा जैल को जब-तब हाथों पर मल सकते हैं.

लगाए गर्म दूध या दूध की छाली

कटी-फटी त्वचा को नमी देने के लिए दूध भी काम आता है. दूध के इस्तेमाल से हाथों की ड्राई त्वचा और फ्लेकी स्किन की दिक्कत दूर होने लगती है. इसके अलावा दूध त्वचा को एक्सफोलिएट भी करता है जिससे हाथों की खूबसूरती भी बढ़ती है. इस्तेमाल के लिए हल्का गर्म दूध लेकर हाथों पर अच्छे से मलें या फिर दूध में हाथ डुबोकर रखें. 20 से 25 मिनट बाद हाथों को धोकर साफ कर लें.

गर्म पानी से नहाये और मॉइश्चराइजर लगाए

सर्दियों में गर्म पानी से नहाने की सलाह दी गई है. डॉक्टर ने कहा कि रात को घर लौटने के बाद गर्म और ठंडे पानी से हाथों को साफ करने के बाद तेल या अन्य मॉइस्चराइजर का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में हाथ और स्किन हो रहे सफेद और रूखे? इन घरेलू नुस्खे से होगा कमाल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *