Handi Chicken Recipe : ये लखीमपुर का हांडी चिकन, चंपारण मटन इसके आगे मुन्ना, जानें 19 साल पुरानी रेसिपी

Last Updated:

Handi Chicken Lakhimpur Kheri : लखीमपुर खीरी के गोला में ये दुकान प्रीत चिकन के नाम से मशहूर है. यहां चिकन को कई तरीकों से बनाया जाता है. स्वाद ऐसा कि चिकन के दीवाने दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं. लोकल 18 से बात करते हुए इसके मालिक बॉबी बताते हैं कि उनकी दुकान 19 साल पुरानी है. दोपहर 1 बजे से रात 11 बजे तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. हम मसालों का इस्तेमाल इतनी सफाई और संतुलन से करते हैं कि स्वाद सीधे दिल में उतर जाता है. डेली 50 किलो चिकन आराम से बिक जाता है. सबसे ज्यादा हांडी चिकन की मांग है.

लखीमपुर खीरी. मटन और चिकन का नाम सुनते ही नॉनवेज खाने वालों के मुंह में पानी आ जाता है. यूपी के लखीमपुर खीरी में भी एक ऐसी शॉप है, जिसकी रेसिपी का दीवाना हर कोई है. गोला नगर के लखीमपुर रोड पर इस दुकान के हांडी चिकन की बात ही कुछ और है. यहां चिकन खास अंदाज में परोसा जाता है. स्वाद ऐसा कि चिकन के दीवाने दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं. यह दुकान प्रीत चिकन के नाम से मशहूर है. यहां मटन और चिकन को कई तरीकों से तैयार किया जाता है. चावल के साथ, पुलाव के साथ और रोटी के साथ. सलाद का कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाता. यहां काफी दूर-दूर से लोग आते हैं.

लोकल 18 से बात करते हुए दुकान संचालक बॉबी बताते हैं कि वे इस काम में 19 साल से लगे हैं. हमारे यहां चिकन और मटन के दीवानों की भीड़ लगी रहती है. दोपहर 1 बजे से लेकर रात 11 बजे तक ग्राहकों की भीड़ रहती है. जो एक बार हमारे यहां का मटन और चिकन खा लेता है, बार-बार यहीं आता है. सब मसाले का खेल है. मसालों का इस्तेमाल इतनी सफाई और संतुलन से करते हैं कि स्वाद सीधे दिल में उतर जाता है.

दूर-दूर तक मशहूर

बॉबी बताते हैं कि उनके यहां प्रतिदिन 30 से 40 किलो बटर चिकन की सेल होती है. फ्राई चिकन 8 से 10 किलो प्रतिदिन बिकता है. हांडी चिकन खास तरीके से तैयार किया जाता है. सबसे अधिक डिमांड हांडी चिकन की ही रहती है. बटर चिकन हाफ ₹300 प्लेट, फुल प्लेट ₹600 का है. खाने के अलग-अलग कॉम्बिनेशन भी उपलब्ध हैं. यह दुकान न सिर्फ स्थानीय लोगों में बल्कि आसपास के गांवों और कस्बों में भी काफी मशहूर हो चुकी है.

कैसे बनाते हैं हांडी चिकन

बॉबी बताते हैं कि सबसे पहले एक मिट्टी की हांडी लें. ध्यान रहे हांडी को पानी से धोना नहीं है ताकि मिट्टी की सोंधी खुशबू बरकरार रहे. हांडी में सरसों का तेल डालें और थोड़ा पानी भी मिला दें, इससे तेल का कच्चापन खत्म होता है और मटन में तेल का भारी फ्लेवर नहीं आता. जब हांडी और तेल गर्म हो जाए, तो काली मिर्च, लौंग, बड़ी और छोटी इलायची, तेजपत्ता, पोस्ता दाना और 3, 4 खड़ी लाल मिर्च डालें. बारीक कटा प्याज और मटन एक साथ डाल दें, अगले 30 मिनट तक इसकी अच्छी तरह भुनाई करें. हांडी के मुंह को आटे की लेई से पूरी तरह सील कर दें. कुछ देर में हांडी चिकन तैयार हो जएगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homelifestyle

ये लखीमपुर का हांडी चिकन, चंपारण मटन इसके आगे मुन्ना, जानें रेसिपी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *