Last Updated:
Ranveer Singh Visit To Chamundi Hills: रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर की सफलता को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दुनियाभर में उनके अभिनय को बहुत पसंद किया जा रहा है. इस बीच खबर आयी है कि अब एक्टर मैसूर स्थित चामुंडेश्वरी देवी के मंदिर में माफी मांगने के लिए जाएंगे. ये प्राचीन मंदिर से कई सारी दिलचस्प मान्यताएं और इसके बनने के पीछे कथाएं छिपी हुई हैं.
हाल ही में कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान रणवीर सिंह ने माफी मांगते हुए एक हलफनामा दायर करने और चामुंडी हिल जाने पर सहमति जताई है. यह सुनवाई उनकी उस याचिका पर हो रही थी, जिसमें उन्होंने ‘कांतारा चैप्टर 1’ से जुड़े एक दैवीय चरित्र के बारे में कथित टिप्पणी को लेकर दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की थी. यह विवाद पिछले साल गोवा में हुए एक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स कार्यक्रम में की गई टिप्पणियों से जुड़ा है, जहां एक्टर ने ‘चामुंडी दैव’को ‘भूत’ कहा था.
कर्नाटक के दूसरे सबसे बड़े राज्य और सिटी ऑफ पैलेसेस के नाम से मशहूर शहर मैसूर में चामुंडेश्वरी देवी का प्राचीन मंदिर है. माना जाता है कि ये मंदिर चामुंडी हिल्स पर 12वीं सदी में बनाया गया था. देवी के दर्शन के लिए लगभग 1008 सीढ़ियां चढ़नी होती है.
ये दुर्गा माता का वो रूप है, जिसे उन्होंने राक्षस महिषासुर का वध करने के लिए धारण किया था. ऐसा कहा जाता है कि मंदिर का वर्तमान ढांचा विजयनगर काल में बनाया गया था. यह मंदिर नवरात्रि और अन्य धार्मिक अवसरों पर भक्तों की भारी भीड़ खींचता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
चामुंडेश्वरी मंदिर समुद्र तल से लगभग 3,489 फीट की ऊंचाई पर है और मैसूर से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यह मंदिर मैसूर के शाही परिवार की कुलदेवी हैं. यहां से मैसूर शहर का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है. मंदिर के पास महिषासुर की एक बड़ी प्रतिमा भी है.
इस मंदिर में नंदी की प्रतिमा भी है. यह विशाल नंदी भारत के सबसे बड़े नंदी में से एक है. इसकी ऊंचाई सामने से 16 फीट (4.8 मीटर) और लंबाई 25 फीट (7.5 मीटर) है. इसके गले में लटकी हुई शानदार घंटियां बेहद खूबसूरत हैं. जब आप देवी के दर्शन के लिए सीढ़ियां चढ़ रहे होते हैं, तो लगभग 700 सीढ़ियों को चढ़ने के बाद आपको ये ग्रेनाइट पत्थर से बनी नंदी की मूर्ति देखने के लिए मिलती है.
कैसे पहुंचे यहां आप दर्शन के लिए 7.30 AM to 02.00 PM , 03.00 PM to 06.00 PM and 7.30 PM to 9.00 PM बजे तक जा सकते हैं. यहां पहुंचने के लिए हवाई मार्ग सबसे अच्छा विकल्प है. यहां सबसे नजदीकी एयरपोर्ट केंपेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है. यहां आप ट्रेन से भी पहुंच सकते हैं. स्टेशन से टैक्सी या बस उपलब्ध हैं.
.