Last Updated:
Scalp Exfoliation with Salt : अक्सर हम चेहरे को एक्सफोलिएट करते हैं, लेकिन स्कैल्प को भूल जाते हैं. मृत कोशिकाएं (Dead cells) बालों की जड़ों को बंद कर देती हैं. समुद्री नमक (Sea Salt) को शैम्पू में मिलाकर मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन 10 गुना बढ़ जाता है. यही नहीं, डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या भी दूर हो जाती है.
Hair Salt Buffing : बालों का झड़ना और डैंड्रफ आजकल एक आम समस्या बन चुकी है. इसकी कई वजहें हैं जिनमें से कुछ गलत लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी हैं. अगर आप नेचुरल तरीके से इन समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हेयर सॉल्ट(Hair Salt Buffing) तकनीक का इस्तेमाल करें. यह एक आसान और असरदार उपाय हो सकता है. इसमें शैम्पू में खास नमक मिलाकर स्कैल्प की डीप क्लीनिंग की जाती है, जिससे जमी गंदगी, डैंड्रफ और एक्स्ट्रा ऑयल हटता है. यह तरीका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है और हेयर फॉल कम करने में मदद करता है. तो चलिए जानते हैं इसे सही तरीके से कैसे करें और किन बातों का रखें ध्यान.
कैसे करें इस्तेमाल?
- एक बाउल में अपने रेगुलर शैम्पू के साथ आधा चम्मच बारीक पिसा हुआ सेंधा नमक (Himalayan Pink Salt) मिलाएं.
- इसे गीले बालों की जड़ों में लगाएं और उंगलियों के पोरों से 2 मिनट तक ‘बफिंग’ (हल्की मसाज) करें. फिर साफ पानी से धो लें और कंडीशनर लगाएं.
- यह स्कैल्प के pH लेवल को बैलेंस करता है और ऑयली स्कैल्प की समस्या को तुरंत खत्म करता है.
- हफ्ते में 1 बार से ज्यादा न करें, क्योंकि ज्यादा नमक इस्तेमाल करने से स्कैल्प ड्राई हो सकता है.
इसके फायदे:
-डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली में राहत मिलती है.
-ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से बालों की ग्रोथ सपोर्ट होती है.
-स्कैल्प पर जमी डेड स्किन और प्रोडक्ट बिल्डअप साफ होता है.
-बाल हल्के, साफ और शाइनी नजर आते हैं.
क्यों है यह यूनीक?
ज्यादातर लोग हेयर ऑयल की बात करते हैं, लेकिन ‘स्कैल्प डिटॉक्स’ की नहीं. यह टिप उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें पसीने या पॉल्यूशन की वजह से स्कैल्प में खुजली या चिपचिपाहट रहती है. हफ्ते में सिर्फ एक बार इसे करने से बाल जड़ों से मजबूत होते हैं और नए बाल उगने की प्रक्रिया तेज होती है. इसे “Scalp Micro-Exfoliation” कहते हैं.
किन बातों का रखें ध्यान:
अगर आपकी स्कैल्प बहुत सेंसिटिव है या कट, रैशेज या एलर्जी की समस्या है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. बहुत ज्यादा रगड़ने से बाल टूट सकते हैं, इसलिए हल्के हाथों से ही मसाज करें.
याद रखें कि हेयर सॉल्ट बफिंग का तरीका कोई चमत्कारी इलाज नहीं है, लेकिन ऐसा नियमित करने और सही तरीके से करने पर डैंड्रफ कंट्रोल करने और हेयर फॉल कम करने में मदद मिल सकता है. हेल्दी डाइट, पर्याप्त पानी और सही हेयर केयर रूटीन के साथ इसे अपनाएं और बालों को नेचुरल तरीके से मजबूत बनाएं.
About the Author
मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें
.