Hair Care: बढ़ती तपिश से बेजान हो सकते हैं आपके बाल, अपनाएं एक्सपर्ट के ये 3 टिप्स, चमक रहेगी बरकरार

Last Updated:

Hair Care Tips in Hindi: फरवरी के बीतने के साथ ही अब धीरे-धीरे गर्मी और तेज धूप की तपिश तेज हो गई है. मौसम में हो रहा यह बदलाव न सिर्फ हमारी त्वचा बल्कि हमारे बालों के लिए भी बड़ी चुनौती लेकर आता है. धूल भरी हवाएं और सूरज की तपिश बालों को बेजान, रूखा और कमजोर बना देती हैं. ब्यूटी एक्सपर्ट सविता मिश्रा के अनुसार, गर्मी के इस मौसम में बालों की सही देखभाल बेहद जरूरी है. हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बताएंगे, जो आपके बालों की चमक बरकरार रख सकते हैं. जानिए इस मौसम में बालों को हेयर फॉल और चमक बचाने के लिए खास टिप्स.

Hair Care Tips: फरवरी का महीना आधा बीत चुका है और अब धीरे-धीरे सर्दी का मौसम जा रहा है और गर्मी की शुरुआत हो रही है. ऐसे में कुछ ही दिनों में तेज धूप होने लगेगी और हवा के साथ धूल भी उड़ने लगेगी. जब हम सड़क पर या घर से बाहर निकलेंगे, तो धूल और धूप दोनों हमारे बालों को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसलिए यह जानना जरूरी है कि इस आने वाले गर्मी के मौसम में हम अपने बालों को नुकसान (Balon ki Dekhbhal) से कैसे बचाएं और किस तरह का हेयर केयर रूटीन अपनाएं. आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट सविता मिश्रा से कुछ खास उपाय.

कंडीशनर का इस्तेमाल है जरूरी
ब्यूटी एक्सपर्ट सविता मिश्रा ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग अपनी त्वचा का तो खूब ध्यान रखते हैं, लेकिन बालों की देखभाल को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. इसका सीधा असर बालों की खूबसूरती और सेहत पर पड़ता है. इसके लिए सबसे बढ़िया उपाय यह है कि बाल धोते समय कंडीशनर का प्रयोग जरूर करें. इससे बाल मुलायम बने रहते हैं और उन पर धूल व धूप का असर कम होता है.

गीले बालों में बाहर निकलने से बचें
सविता मिश्रा सलाह देती हैं कि यदि आप ऑफिस, स्कूल या किसी काम से बाहर जा रहे हैं, तो बाल धोने के तुरंत बाद बाहर न निकलें. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बाहर जाते समय आपके बाल पूरी तरह सूखे हों. दरअसल, गीले बाल धूल और गंदगी को तेजी से अपनी ओर खींचते हैं, जिससे स्कैल्प में गंदगी चिपक जाती है. इसलिए हमेशा बाल सूखने के बाद ही घर से बाहर कदम रखें.

धूप से बचाव के लिए सिर को करें कवर
लगातार धूप में रहने से बालों का रंग ‘फेड आउट’ होने लगता है, जिससे बाल काले से हल्के भूरे पड़ जाते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, जब भी तेज धूप में बाहर निकलें, तो सिर को गमछा, रुमाल, टोपी या छाते से कवर जरूर करें. इसके अलावा एक और जरूरी बात यह है कि गर्मी में बालों पर कंघी का इस्तेमाल कम करना चाहिए. खासकर धूप से आने के तुरंत बाद कंघी करने से बचना चाहिए, क्योंकि उस वक्त बाल गर्म और संवेदनशील होते हैं, जिससे उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *