Last Updated:
Homemade Amla Anti Hair Fall: आंवला बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. खासतौर पर यदि आप झड़ते बालों से परेशान है तो ये आपके लिए नेचुरल औषधि साबित हो सकता है. इसे आप ऑयल के रूप में यूज कर सकते हैं.
आज के समय में हेयर फॉल की समस्या बहुत ही कॉमन हो गयी है. प्रदूषण, तनाव और गलत खान-पान के कारण कई लोगों को बालों के झड़ने से परेशान है. वैसे तो मार्केट में कई ऑयल और शैंपू इस दावे के साथ बेचे जा रहे कि इससे बाल रातोंरात झड़ना बंद हो जाएंगे, लेकिन हजारों खर्च करने के बाद भी इसकी कोई गारंटी नहीं है.
ऐसे में नेचुरल उपाय अपनाना सबसे अच्छा रहता है. इनमें आंवला का उपयोग सबसे प्रभावी माना जाता है. आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूत बनाते हैं और झड़ने से रोकते हैं. इसे आप घर पर खुद भी बना सकते हैं. दुकान से तेल खरीदने की बजाय आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं. घर का तेल केमिकल फ्री होता है और बालों के लिए अधिक फायदेमंद होता है.
आंवला तेल कैसे बनाएं
सामग्री
– 100 ग्राम सूखा आंवला (बीज निकाले हुए)
– 500 ml शुद्ध नारियल तेल
– मध्यम आकार का स्टील या कांच का बर्तन
– छलनी या साफ कपड़ा
तेल बनाने की विधि
– अगर आपके पास ताजा आंवला है, तो उसे धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें और कुछ दिनों तक धूप में सुखाएं. सुखा हुआ आंवला तेल में ज्यादा गुण छोड़ता है.
– फिर एक पैन में नारियल तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें आंवला डालें. ध्यान रहे कि तेल बहुत ज्यादा गरम न हो, इससे आंवले के पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं.
– आंच धीमी रखें और 10–15 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं. आप देखेंगे कि तेल का रंग बदलने लगता है और आंवला गहरा हो जाता है.
– इसके बाद आंच बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद तेल को छलनी या सूती कपड़े से छानकर बोतल में भर लें. एक्स्ट्रा तेल निकालने के लिए आंवले को हल्का दबा सकते हैं.
आंवला तेल लगाने का तरीका
तेल को हल्का गर्म करें और उंगलियों की मदद से बालों की जड़ों में मसाज करें. मसाज से खून का संचार बेहतर होता है और तेल बालों की जड़ों तक पहुंचता है. तेल लगाने के बाद इसे कम से कम 45 मिनट या रातभर बालों में छोड़ दें. फिर हल्के शैम्पू से बाल धो लें.
इन बातों को रखें ध्यान
सप्ताह में 2–3 बार इस तेल का उपयोग करें. नियमित इस्तेमाल से बाल मजबूत, घने और झड़ने से मुक्त रहते हैं. घर पर बना आंवला तेल नेचुरल, सुरक्षित और असरदार है. इससे आप बालों की सेहत सुधार सकते हैं और झड़ने की समस्या को कम कर सकते हैं.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
.