Hair Care Tips: मानसून में बाल हो गए हैं फ्रिजी? अपनाएं ये जादुई ट्रिक्स और मिनटों में पाएं शाइनी हेयर्स

Last Updated:

Monsoon Hair Care Tips: बरसात के दिनों में बढ़ी नमी के कारण बाल रूखे, फ्रीजी और टूटने लगते हैं. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किन चीजों का इस्तेमाल करके आप अपने बालों को मुलायम, शाइनी और हेल्दी रख सकते हैं.

Monsoon Hair Care Tips: बरसात के मौसम में अक्सर लोगों की यही शिकायत रहती है कि नमी की वजह से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं. फ्रीजी हेयर्स के कारण सुंदर चेहरा भी फीका लगने लगता है. ऐसे में कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपने बालों को मुलायम और शाइनी बना सकते हैं. (Monsoon Frizzy Hair Solutions) इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किन चीजों का इस्तेमाल करके आप अपने बालों को मुलायम, शाइनी और हेल्दी रख सकते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं.

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सिराज सिद्दीकी ने बताया कि मॉनसून में बढ़ी नमी और बारिश के पानी से बालों में कई तरह की दिक्कतें होती हैं. इससे डैंड्रफ, स्कैल्प इन्फेक्शन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. बाल बेजान और रूखे होने से टूटने लगते हैं. लंबे और घने बालों की चाहत रखने वाले लोग इस मौसम में परेशान हो जाते हैं. सही देखभाल के साथ आप ऑयलिंग और हेयर मास्क का इस्तेमाल कर अपने बालों को हेल्दी रख सकते हैं.

हेयर फ्रीजीनेस को दूर करने के उपाय
डॉ. सिराज सिद्दीकी ने बताया कि बरसात में बालों को बारिश में भीगने से बचाएं और बालों की नमी को सुखाने की कोशिश करें. इसके साथ कुछ खास चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे फ्रीजीनेस कम होगी और बाल मुलायम बने रहेंगे.

मानसून में बालों को शाइनी बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा. ताजा एलोवेरा लेकर उसका प्रयोग बालों पर करें. एलोवेरा जेल और नारियल तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर सिर धोने के बाद बालों पर अप्लाई करें और 15 मिनट बाद धो लें.

दूसरा उपाय– दही को बालों में लगाने से यह नेचुरल हेयर कंडीशनर का काम करता है और बाल मुलायम बनते हैं.

तीसरा उपाय– लेमन ऑइल, रोजमेरी ऑइल और प्याज का रस. इन्हें नारियल तेल में मिलाकर बालों की जड़ों पर अप्लाई करें. इससे फ्रीजी हेयर्स नियंत्रित होते हैं और बाल हेल्दी बनते हैं.

चौथा उपाय– शुद्ध नारियल तेल को हल्का गुनगुना करके बालों की जड़ों में मसाज करें. इसे सिर धोने से 15 मिनट पहले लगाना बेहतर रहता है. इससे बैक्टीरियल इंफेक्शन और डैंड्रफ से छुट्टी मिलती है और बाल सॉफ्ट बनते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आपका सरसों तेल नकली है? इस धांसू ट्रिक से घर बैठे मिनटों में लगाएं पता

बालों की रोजाना देखभाल जरूरी
बरसात में बालों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है. समय-समय पर ऑयलिंग और नेचुरल हेयर मास्क का इस्तेमाल करें. बालों को ज्यादा स्ट्रेस से बचाएं और उन्हें मजबूती देने वाली चीजों का उपयोग करें. यह बालों को फ्रीजीनेस से बचाने और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.

Seema Nath

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मानसून में बाल हो गए हैं फ्रिजी? अपनाएं ये ट्रिक्स और पाएं शाइनी हेयर्स!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *