Hair care tips for winter: सर्दियों में स्कैल्प का ड्राई होना, गंदगी, फंगल इंफेक्शन और सही देखभाल न होने के कारण डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है. लंबे समय तक डैंड्रफ रहने से खुजली, लालिमा और बाल झड़ने की परेशानी भी हो सकती है. ऐसे में आयुर्वेद एक आसान देसी नुस्खा बताता है. आयास आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डॉक्टर हर्ष के अनुसार कच्चे प्याज का रस डैंड्रफ में बेहद असरदार है. प्याज को पीसकर उसका रस निकालें और स्कैल्प में लगाएं. कुछ दिनों में डैंड्रफ कम होने लगता है. चाहें तो गुंजा (रत्ती) के बीज का पाउडर प्याज के रस में मिलाकर भी लगा सकते है. इससे बालों की जड़ें मजबूत होती है. अंडा लगाने से भी बालों को पोषण मिलता है और डैंड्रफ दूर होता है. समस्या ज्यादा हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।