Hair Care Tips : बालों का झड़ना रोकने के लिए रोजाना पिएं ये जूस, कभी नहीं गिरेगा एक भी बाल!

Last Updated:

Hair Care Tips : बालों का झड़ने से रोकने के लिए सहजन का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. सहजन में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, ज़िंक और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके बेजान बालों को मज़बूत, घना और चमकदार बना सकते हैं.

Hair Care Tips : सहजन का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. सहजन में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, ज़िंक और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. सहजन का पाउडर, जूस या भोजन के रूप में सेवन करने पर, सहजन आपके बेजान बालों को मज़बूत, घना और चमकदार बना सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

सहजन में मौजूद विटामिन ए, और विटामिन हमारे बालों के रोमछिद्रों को ज़रूरी पोषक तत्व प्रदान करता है, जिससे वे हेल्दी रहते हैं और रूसी व रूखेपन से मुक्त रहते हैं. इसके अलावा, विटामिन सी कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है.

बालों पर इस्तेमाल के लिए मोरिंगा के पत्तों को सुखाकर बनाए गए पाउडर का एक चम्मच शहद के साथ अपनी सुबह की जूस या गर्म पानी में मिलाकर रोजाना पिएं. इसके अलावा, आप इसे पकाए जाने वाले व्यंजनों में भी मिलाकर सेवन कर सकते हैं. मोरिंगा पाउडर में प्रोटीन और अमीनो एसिड होते हैं, जो बालों को घने बनते हैं और उनमें चमक लाने में मदद करते हैं.

सुबह खाली पेट नींबू के रस के साथ मोरिंगा के पत्तों का पानी पीने से बेहतरीन लाभ मिलते हैं. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर मोरिंगा शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों और सूक्ष्मजीवों को बाहर निकालने में मदद करता है. साथ ही बालों की जड़ों को स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है.

इसके अलावा सहजन के पत्तों और गुड़हल के फूलों को पीसकर बालों पर लगाने से ठंडक पहुंचाने और बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है. आयुर्वेद भी वात शक्ति, पित्त और कफ गुणवत्ता दोषों को स्थिर करने के लिए मोरिंगा की प्रशंसा करता है.

ऐसे में सहजन सेवन करने के लिए कौन सा विकल्प सही हो सकता है, मोरिंगा पाउडर लेना या इसे जूस के रूप में पीना चाहिए. अगर आप बेहुत अधिक व्यस्त रहते हैं, तो आप मोरिंगा पाउडर का चुनाव कर सकते हैं. (इस लेख में दी गई जानकारी स्वास्थ्य सलाह और विशेषज्ञों से बातचीत पर आधारित है. यह केवल सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए, कोई भी कदम उठाने से पहले कृपया किसी डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लें. न्यूज 18 हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बालों का झड़ना रोकने के लिए रोजाना पिएं ये जूस, कभी नहीं गिरेगा एक भी बाल!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *