Hair Care: कैमिकल छोड़िए! इस छोटे दाने से घर पर आसानी से बनाएं नेचुरल शैंपू, बाल बनेंगे लंबे, घने और चमकदार

X

कैमिकल छोड़िए! इस छोटे दाने से घर पर बनाएं नेचुरल शैंपू, बाल बनेंगे चमकदार!

 

arw img

Make Natural Shampoo at Home: पहाड़ों में पुराने समय से ही बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाए रखने के लिए रीठे का इस्तेमाल एक परंपरा रहा है. यह एक पेड़ पर लगने वाला फल है, जिसके छिलके में ‘सैपोनिन’ नामक तत्व होता है जो पानी के संपर्क में आते ही प्राकृतिक झाग बनाता है. इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है; बस 5-6 रीठों को कूटकर रात भर पानी में भिगो दें और सुबह 10-15 मिनट तक उबालें. जब पानी भूरा हो जाए और झाग छोड़ने लगे, तो इसे छानकर प्राकृतिक शैम्पू की तरह उपयोग करें. यह केमिकल मुक्त घोल बालों की प्राकृतिक नमी को बनाए रखते हुए गंदगी और तेल को साफ करता है, जिससे बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं. बेहतर परिणामों के लिए लोग इसे आंवला और शिकाकाई के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल करते हैं, जो डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी कारगर है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *