Hair Care: आदिवासी हेयर ऑयल भूल जाइए, पहाड़ों की ये जड़ी-बूटी करेगी कमाल, बाल बनेंगे घने, हेयर फॉल भी होगा कंट्रोल

Natural Solution for Hair Fall: आज के समय में बालों की समस्या लगभग हर किसी को परेशान कर रही है. कोई बाल झड़ने से दुखी है, तो कोई समय से पहले सफेद होते बालों से परेशान है. चाहे पुरुष हों या महिलाएं, युवा हों या बुजुर्ग, हर कोई घने, काले और मजबूत बाल चाहता है. इसी चाहत में लोग हजारों रुपये खर्च करके महंगे शैंपू, तेल और सीरम आजमाते हैं, लेकिन अक्सर नतीजा कुछ खास नहीं निकलता. केमिकल वाले ये प्रोडक्ट्स कुछ समय के लिए तो बाल अच्छे दिखा देते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें अंदर से कमजोर कर देते हैं. यही वजह है कि लोग अब फिर से पुराने और भरोसेमंद आयुर्वेदिक उपायों की ओर लौट रहे हैं. इसी तरह के एक उपाय के बारे में हम आपको बताएंगे जो आपके बालों को घना और चमकदार बनाएगा.

क्या है जटामांसी और यह कैसे काम करती है?
आयुर्वेद में बालों की देखभाल के लिए कई जड़ी-बूटियों का जिक्र मिलता है, जिनमें ‘जटामांसी’ का नाम सबसे ऊपर आता है. कई जगहों पर इसे आम बोलचाल में ”बाल छड़ी” भी कहा जाता है. जटामांसी एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है, जिसकी जड़ों का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है. इन्हीं जड़ों से तेल और पाउडर तैयार किया जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, शरीर में ‘पित्त दोष’ बढ़ने से बाल झड़ते हैं और रूखे होते हैं. जटामांसी इस दोष को संतुलित करती है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं. यह जड़ी-बूटी बच्चों, पुरुषों और महिलाओं सभी के लिए रामबाण मानी जाती है.

इस्तेमाल करने का सही तरीका
जटामांसी को आप कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे अकेले भी लगाया जा सकता है और भृंगराज, ब्राह्मी या आंवला के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आपको जटामांसी का बना-बनाया तेल न मिले, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप इसका पाउडर लेकर नारियल तेल या नीम के तेल में मिलाकर सिर पर लगा सकते हैं. इसे स्कैल्प (सिर की त्वचा) पर अच्छी तरह लगाने से सोए हुए रोम छिद्र खुल जाते हैं और बालों की नई ग्रोथ शुरू होती है.

जटामांसी के जबरदस्त फायदे
जटामांसी का नियमित इस्तेमाल बालों की पूरी कायापलट कर सकता है. यह बालों की लंबाई तेजी से बढ़ाने में मदद करती है और उन्हें जड़ों से मजबूती देती है. सबसे खास बात यह है कि यह बालों का प्राकृतिक काला रंग बनाए रखने में बहुत सहायक है. अगर आपके बाल बहुत ज्यादा गिर रहे हैं (हेयर फॉल), तो इसके इस्तेमाल से कुछ ही समय में बाल झड़ना बंद हो जाते हैं और वे हेल्दी व चमकदार दिखने लगते हैं.

शरीर के दर्द और सूजन में भी है असरदार
जटामांसी विक्रेता कैलाश सिंह मेहता बताते हैं कि इसका उपयोग सिर्फ बालों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे शरीर के लिए लाभकारी है. जटामांसी के तेल से शरीर की मालिश करने पर सूजन और पुराने दर्द में काफी राहत मिलती है. इसके अलावा, इसे सिर पर लगाने से न केवल बाल अच्छे होते हैं, बल्कि मानसिक शांति और तनाव से भी मुक्ति मिलती है.

कहां मिलती है जटामांसी?
जटामांसी मुख्य रूप से हिमालय के पहाड़ी इलाकों में पाई जाती है. यह ठंडे और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से उगती है. हालांकि, आपको इसे ढूंढने पहाड़ों पर जाने की जरूरत नहीं है. आज के समय में यह किसी भी पुरानी आयुर्वेदिक दुकान (पंसारी की दुकान) पर आसानी से मिल जाती है. इसके अलावा आप इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से तेल या पाउडर के रूप में भी मंगवा सकते हैं.
अगर आप महंगे और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से तंग आ चुके हैं, तो जटामांसी यानी बाल छड़ आपके लिए एक सरल, प्राकृतिक और भरोसेमंद विकल्प है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *