6 साल पहले लिया था 40,000 का लोन, पति-पत्नी के बिजनेस ने मचाया धमाल, रोज एक क्विंटल की सेल

Last Updated:

Jyoti Jirange Success Story: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर की एक महिला ने 40 हजार रुपये के छोटे से लोन से केले के चिप्स का बिजनेस शुरू कर आज लाखों की कमाई का मुकाम हासिल किया है. कोरोना काल में पति की नौकरी छूटने के बाद परिवार की जिम्मेदारी उठाते हुए उन्होंने इस काम को आगे बढ़ाया. शुरुआत में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन धीरे-धीरे उनका बिजनेस सफल होता गया. आज वे रोजाना बड़ी मात्रा में चिप्स बेच रही हैं और ग्राहकों से लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं. यह प्रेरणादायक कहानी बताती है कि मेहनत और हौसले से कोई भी मुश्किल पार की जा सकती है.

Banana Chips Business Success Story: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर की एक महिला ने साबित कर दिया कि अगर हौसला हो तो हालात कितने भी खराब क्यों न हों, रास्ता निकल ही आता है. शिकारपुरा इलाके में रहने वाली ज्योति जिरंगे ने अपने पति की नौकरी छूटने के बाद हार मानने के बजाय खुद जिम्मेदारी उठाई और आज लाखों की कमाई कर रही हैं.

कोरोना काल बना टर्निंग पॉइंट
ज्योति बताती हैं कि उन्होंने बीएससी की पढ़ाई की है, जबकि उनके पति सुरेश बीबीए करने के बाद नौकरी कर रहे थे. लेकिन कोरोना के दौरान उनकी नौकरी चली गई. घर चलाना मुश्किल हो गया था और हालात काफी खराब हो गए थे.

40 हजार के लोन से शुरू किया सफर
इसी बीच उनकी सास ने घर से केले के चिप्स बनाने का छोटा सा काम शुरू किया था. ज्योति ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया और ₹40,000 का लोन लेकर इस काम को बड़े स्तर पर शुरू कर दिया. उन्होंने गायत्री मंदिर के पास अपनी दुकान लगा ली और धीरे-धीरे ग्राहक बढ़ने लगे.

केले के चिप्स ने बदली किस्मत
आज उनके यहां सिर्फ केले के चिप्स ही नहीं, बल्कि भुने हुए कुरकुरे भी मिलते हैं. उनके चिप्स की कीमत 150 से 250 रुपए किलो तक है. खास बात ये है कि अब उनके पास ऑर्डर भी आने लगे हैं और वे ग्राहकों की डिमांड के हिसाब से चिप्स बनाकर देते हैं.

पति-पत्नी की मेहनत लाई रंग
ज्योति बताती हैं कि अब उनके पति सुरेश भी इस काम में पूरा सहयोग करते हैं. दोनों ने मिलकर इस छोटे से बिजनेस को बड़ा बनाया है. उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज वे रोजाना एक क्विंटल से ज्यादा चिप्स बेच रहे हैं.

अब सालाना लाखों की कमाई
शुरुआत में काफी दिक्कतें आईं, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. ज्योति का कहना है कि आज उनकी सालाना कमाई 4 से 5 लाख रुपए तक पहुंच गई है. इतना ही नहीं, महाराष्ट्र से भी लोग उनके यहां चिप्स खरीदने आते हैं. ज्योति की कहानी बताती है कि अगर परिवार साथ हो और इरादा मजबूत हो, तो छोटा सा काम भी बड़ी सफलता में बदल सकता है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *