शादी के 20 साल बाद भी नहीं हुई संतान? स्त्री रोग विशेषज्ञ ने बताए लक्षण, कारण और असरदार उपाय

Last Updated:

बदलते खान पान तनावपूर्ण जीवन शैली देर से शादी यह अत्यधिक मोटापा बांझपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है. पहले केवल महिलाओं से जोड़कर देखा जाता था वहीं अब पुरुष और महिलाएं दोनों में समान रूप से यह समस्या हो सकती है. रोजाना 30 मिनट की हल्की एक्सरसाइज यह योग हार्मोन संतुलन में मदद करता है मोटापा कम करने से महिलाओं में ओव्यूलेशन नियमित हो सकता है. 

बदलती जीवनशैली, गलत खानपान, तनाव और पर्यावरणीय परिस्थितियों के चलते डायबिटीज, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां काफी आम होती जा रही हैं. लेकिन इस बीच आज के समय में एक बड़ी समस्या तेजी से उभर रही है, वह है इंफर्टिलिटी की दिक्कत. जिसको लेकर पुरुष और महिला दोनों परेशान रहते हैं. जानकारी के अनुसार भारत में 10 से 15% कपल्स इनफर्टिलिटी यानी बांझपन की समस्या से प्रभावित हैं. हर 6 में से 1 कपल पर इसका असर देखा जा रहा है.

लाइफस्टाइल में बदलाव और देर से विवाह के कारण ये दिक्कत और भी तेजी से बढ़ती जा रही है. इससे पुरुष और महिला दोनों ही प्रभावित हैं. महिलाओं में पीसीओएस, थायरॉइड डिसऑर्डर, एंडोमेट्रियोसिस और अनियमित पीरियड्स इंफर्टिलिटी के प्रमुख कारण हैं।

बांझपन के मुख्य कारण

महिलाओं में अनियमित मानसिक धर्म ओव्यूलेशन न होना, थायरॉइड की समस्या, फैलोपियन ट्यूब मैं रूकावट या उम्र महिलाओं की उम्र करीब 35 वर्ष से अधिक होना मुख्य कारण हो सकता है.

पुरूषों में शुक्राणुओं की कमी: यह हार्मोनल समस्याएं रहती हैं, शुक्राणुओं की गतिशीलता कम होना. जिस कारण महिलाएं गर्भवती नहीं हो पाती हैं, कई बार देखा जाता है कि पुरुष अत्यधिक तनाव धूम्रपान या नशा खान-पान में कमी होने के कारण भी इसका असर सीधा हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है.

डॉ सुप्रिया मिश्रा स्त्री रोग व बांझपन विशेषज्ञ ने न्यूज़ 18 लोकल से बातचीत करते हुए बताया कि बदलते खान पान तनावपूर्ण जीवन शैली देर से शादी यह अत्यधिक मोटापा बांझपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है. पहले केवल महिलाओं से जोड़कर देखा जाता था वहीं अब पुरुष और महिलाएं दोनों में समान रूप से यह समस्या हो सकती है. रोजाना 30 मिनट की हल्की एक्सरसाइज यह योग हार्मोन संतुलन में मदद करता है मोटापा कम करने से महिलाओं में ओव्यूलेशन नियमित हो सकता है.

इन चीजों का करें सेवन

बांझपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप च्यवनप्राश का इस्तेमाल कर सकते हैं. सुबह शाम एक चम्मच दूध के साथ च्यवनप्राश खा सकते हैं. च्यवनप्राश हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. सोने का पानी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए आप कोई सोने की वस्तु को लेकर गर्म पानी में उबाल लें. उसके बाद उसे पानी को ठंडा होने दें फिर प्रतिदिन सेवन कर सकते हैं. इसे स्वर्ण जल कहा जाता है. अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *