बड़वानी में गुरुनानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व मनेगा: निकला नगर कीर्तन; पंच प्यारों का फूलों से स्वागत – Barwani News

नगर कीर्तन के दौरान साहिब ग्रंथों को सजाए गए वाहन से निकाला।

बड़वानी में श्री गुरुनानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। श्री गुरुसिंघ सभा के इस पर्व से दो दिन पहले सोमवार को शहर में विराट नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर गुरु नानक देव जी के जयकारे गूंजे और पंच प्यारों का फूल

.

सोमवार दोपहर को राजघाट रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन शुरू हुआ। यह कोर्ट चौराहा, अस्पताल चौराहा, कचहरी रोड, रणजीत चौक, एमजी रोड, मोतीमाता, बाबा रामदेव मंदिर, पालाबाजार, लक्ष्मी टॉकीज, गुरु गोबिंद सिंह चौक, चंचल चौराहा, जैन मंदिर चौराहा, झंडा चौक, तुलसीदास मार्ग और तिरछी पुलिया होते हुए शाम को वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। रास्ते भर जगह-जगह स्वल्पाहार वितरित कर श्रद्धालुओं का सत्कार किया गया।

नगर कीर्तन में सबसे आगे बैंडबाजों पर गुरु के कीर्तन गूंज रहे थे, जबकि घुड़सवार बालिकाएं ध्वज थामे चल रही थीं। पंच प्यारों की राह में समाजजन फूल बरसा रहे थे। समाज की महिलाओं ने हाथों में झाड़ू थामकर रास्ते भर सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। एक ट्रॉली पर गुरुग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया था, जिसका समाजजनों और शहरवासियों ने पुष्पहारों से स्वागत किया।

नगर कीर्तन के दौरान सड़क पर झाड़ू लगतीं युवितयां।

ये आयोजन भी होंगे

आयोजन के दूसरे दिन, मंगलवार 4 नवंबर को सुबह 7:30 बजे गुरुद्वारा साहिब स्थित निशान साहिब का चोला बदला जाएगा। इसके बाद सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक रवींदर सिंघ द्वारा शबद कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। रात्रि 7:30 से 9:30 बजे तक भाई जगप्रीत सिंघ खन्नेवाले विशेष शबद कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।

प्रकाश पर्व के मुख्य दिन, बुधवार 5 नवंबर को सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक तीन दिवसीय श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता होगी। इसी दिन दोपहर 12:30 बजे एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा साहिब सहित समाज के घरों और प्रतिष्ठानों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की जा रही है। समाजजन पर्व की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

नगर कीर्तन की अन्य तस्वीरें…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *