गुना विधायक कलेक्टर से बोले- नेताओं से क्यों डरते हैँ: एमपी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पन्नालाल ने निड़र होकर काम करने कहा – Guna News

कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक पन्नालाल शाक्य।

जिला पंचायत के विश्राम गृह में आयोजित प्रदेश के स्थापना दिवस कार्यक्रम में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने कलेक्टर से कहा कि आप क्यों राजनेताओं से डरते हैं। इनके दबाव में क्यों हैं अपन। क्या हम को कोई कलेक्टर के बाद चपरासी बना देगा, उसके ऊपर एक्शन लेंग

.

बता दें कि स्थापना दिवस का कार्यक्रम जिला पंचायत विश्राम गृह ने आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत के बाद मध्यप्रदेश गान हुआ।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि गुना को धनिया की राजधानी कहा जाता है। आज धनिया का रेवेन्यू पांच हजार करोड़ का है। हमारा लक्ष्य है इसे 50 हजार करोड़ तक ले जाने का। आज गुना को गुलाबों की नगरी के रूप में जाना जाता है।युवा किसान एक एकड़ में गुलाब की खेती से 12 लाख रुपए तक कमा रहे हैं।

अब हम अमरूद की खेती शुरू करने जा रहे हैं। जिले के विकास की कल्पनाओं को मृत रूप देने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। गुना के विकास का नया आयाम शुरू होने वाला है। नए तिराहे, नए चौराहे, नए स्मार्ट रोड शुरू होने वाले हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते कलेक्टर।

इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले बोर्ड की परीक्षाओं में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ। रोजगार मेले और युवा संगम के मामले में पिछले पांच छह महीनों से गुना जिला पहले या दूसरे नंबर पर आ रहा है। हमारा प्रयास गुना में इंडस्ट्रियल हब डेवलप करने का है।

उन्होंने कहा कि वाटर हार्वेस्टिंग के मामले में गुना नगरपालिका को पूरे देश में पहला स्थान मिला है। ईट राइट चैलेंज के भी हम पहले नंबर पर हैं। हम मिलकर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।

यदि हमे विकास की गति को बहुत तेजी से आगे लेकर जान है, तो लॉ एंड ऑर्डर पर कंट्रोल होना चाहिए। इसलिए अपील है कि कोई भी कानून अपने हाथ में न ले। अगर कोई कानून हाथ में लेगा तो फिर उसे नहीं छोड़ेंगे। क्योंकि, जहां शांति होती है, वहीं विकास होता है।

जिलाध्यक्ष बोले – हम बहुत सौभाग्यशाली हैं पहले के और आज के मध्यप्रदेश में बहुत फर्क है। पहले प्रदेश बीमारू राज्य था। वह इसलिए क्योंकि यहां कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस ने प्रदेश ही नहीं, देश को लूटने का काम किया था। पहले चंबल संभाग में डकैतों की एक बड़ी समस्या था। ये सब कांग्रेस की सरकार में चला।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने इस समय से निजात दिलाने का काम किया। आज मां बहन और सभी लोग रात में भी आ जा सकते हैं। आज मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की ओर मुख्यमंत्री अग्रसर हैं।

प्रदेश को कई वर्षों से कृषि कर्मण अवॉर्ड मिल रहा है। आज किसान के पास आयुष्मान कार्ड है, किसान सम्मान निधि है और कहीं भी हॉस्पिटल में जाता है तो कार्ड दिखाकर इलाज कराता है।

आज जन्म से लेकर अंतिम संस्कार तक की राशि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देती है। भाजपा एक विचार के लिए काम कर रही है। हम उन विचारों से आते हैं कि पंडित दीनदयाल जी ने कहा था कि अंतिम छोर तक के व्यक्ति का कल्याण होना चाहिए। उसी सोच को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आगे बढ़ा रहे हैं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारे सांसद हैं। वो 24 घंटे क्षेत्र के विकास के बारे में सोचते हैं। कई बार उन्होंने ऑनलाइन बैठक की। गुना के विकास का रोड़मैप तैयार किया है। गुना की धरती पर भगवान ने हमे जन्म दिया, इसलिए हम बहुत सौभाग्यशाली हैं।

मध्यप्रदेश गान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

मध्यप्रदेश गान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

यूनिवर्सिटी के डीन की तरह बोले कलेक्टर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि “कलेक्टर साहब की बात बहुत अच्छी लगी। आज बहुत अच्छा बोले। वैसे भी हमेशा अच्छा बोलते हैं, जैसे किसी बहुत बड़ी यूनिवर्सिटी का डीन बोल रहा हो। उन्होंने कानून की व्यवस्था में जो अपने शब्द व्यक्त किए कि कानून को हाथ में नहीं लेना है। इस बात का मैं समर्थन करता हूं।

SP रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों को ठेके पर रखें उन्होंने कहा कि SP साहब से निवेदन करता हूं कि ये नए नए लोगों को कोई काम नहीं आता अभी। मैं बहुत खुले में कह रहा हूं आपसे। इतनी मेहरबानी करना आप भी कि जो पुराने सीनियर लोग हों, पुलिस से रिटायर हो गए हों, उन सीनियरों को बुलाओ और ठेके पर रख लो को इन्हें काम सिखाओ।

अब नए हैं तो कुछ लोग आपको बिना सिर पैर को राय दे देते हैं, तो कई काम ऐसे हैं जो होना नहीं चाहिए, वो भी हो जाते हैं।

शुगर फैक्ट्री के डायरेक्टरों से वसूली करो विधायक ने कहा कि विकास की बात तो करते हैं लोग, पर इस प्रदेश की जो पूंजी है, विरासत है, उसके बारे में भी बात की जानी चाहिए। विकास हो रहा है न – वो शुगर कारखाना, करोड़ों रुपए खा गए, अब फिर कह रहे हो कि वो चालू करवा दो।

कलेक्टर साहब से निवेदन है कि पहले उसकी वसूली तो करा दो। घाटे में क्यों गया वो। कौन कौन डायरेक्टर थे उसमें। अब सरकार से फिर पैसे मांग रहे हैं कि हमे चालू करने के लिए पैसे दो। कहां से दे दें पैसा। जनता का पैसा है, लुटाने के लिए है क्या।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते विद्यार्थी।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते विद्यार्थी।

बोले- पैसा लेकर विदेश भाग जाते हैं विधायक ने कहा कि ये कोई लूट का धंधा मचा रखा है। जो विदेशी लूट कर चले गए। अंग्रेजों को हम पचासों गाली देते हैं कि सोना भर कर ले गए, ये ले गए, वो ले गए। अभी भी तो जा रहे हैं, ये लोग भर भर के बाहर।

यात्रा करने के बहाने विदेश में जाते हैं, वहां अपने रिश्तेदारों को छोड़ आते हैं कि ये ले फैक्ट्री कर ले। किसी के साथ काम कर ले। ये नहीं है मध्यप्रदेश और न ऐसा होना चाहिए।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *