गुना को मिला नेशनल वॉटर अवॉर्ड: रेन वाटर हार्वेस्टिंग में देशभर में रहा नंबर-1, राष्ट्रपति ने दिया सम्मान; 40 लाख रुपए मिलेंगे – Guna News

राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करतीं नपाध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता और प्रभारी CMO मंजुषा खत्री।

गुना नगरपालिका को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के मामले में देशभर में प्रथम आने पर अवॉर्ड मिला है। मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुना नगरपालिका को यह अवॉर्ड दिया। नपाध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता और डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी CMO मंजुषा ख

.

जानकारी के अनुसार, ‘जल संचय जन भागीदारी’ (JSJB) के अंतर्गत निकाय द्वारा सबसे पहले कलेक्टर किशोर कन्याल और प्रभारी सीएमओ मंजूषा खत्री के निर्देशन में कार्य योजना तैयार की गई। इसके लिए विशेष दलों का गठन किया गया।

स्कूलों-अस्पतालों और इमारतों का किया सर्वे प्रत्येक दल को निकाय क्षेत्र में आने वाले शासकीय परिसर, निजी परिसर, हॉस्पिटल्स, स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स, निजी कालोनियां और कुआं-बावड़ी आदि का सर्वे करने के लिए भेजा गया। इन सभी स्थानों पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की स्थिति का जायजा लिया गया।

दिल्ली में मंगलवार को अवॉर्ड प्रदान किया गया।

जन सहयोग से कराए मरम्मत कार्य 2 दिनों में दलों ने अपनी रिपोर्ट दी, जिसमें पाया गया कि अधिकतर स्थानों पर जन जागरूकता से लोगों ने और शासकीय परिसरों में निर्माण एजेंसियों ने सिस्टम लगा रखे हैं। कुछ स्थानों पर छोटी-मोटी मरम्मत की जरूरत थी। पिछले एक वर्ष में निकाय द्वारा जनसहयोग से इन सभी सिस्टम का अवलोकन कर मरम्मत कार्य कराया गया।

5 दिन में जियो टैग फोटो अपलोड किए 25 मई से 30 मई के भीतर 2000 रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लक्ष्य के विरुद्ध निकाय ने 2231 सिस्टम के जियो टैग फोटो पोर्टल पर अपलोड किए। इसके साथ ही निकाय क्षेत्र में स्थित लगभग 10 से 15 कुओं का भी जीर्णोद्धार कर उन्हें पुनर्जीवित किया गया।

देश के टॉप-50 निकायों में एकमात्र गुना नगर पालिका परिषद गुना ने देश भर में कैटेगरी टॉप-50 निकाय (नगर निगम के अलावा) में 5 दिवस में 2000 के लक्ष्य के विरुद्ध 2231 फोटो अपलोड किए। इस कैटेगरी में देश भर के ULB’s (शहरी स्थानीय निकायों) में एकमात्र गुना ने यह काम कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *