पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कैंट पुलिस ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से एक्सटॉर्शन के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग के अश्लील फोटो, वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। उन्हें वायरल करने का डर दिखाकर उससे 2.70 लाख रुपए वसूल चुका था। वह और पैसों की मांग कर र
.
कैंट पुलिस ने बताया कि SP अंकित सोनी के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों और महिलाओं पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेकर इन मामलों में कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ASP मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और सीएसपी गुना प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में कैंट थाना प्रभारी TI अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा एक नाबालिग लड़की से एक्सटॉर्शन (जबरन वसूली) के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है।
नाबालिग ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी मिली जानकारी के अनुसार 22 अगस्त 2025 को 17 वर्षीय एक नाबालिग ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि वह राजस्थान के कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही है। दो तीन महीने पहले उसके दोस्त दीपक सिंह मेहता निवासी श्रीनाथपुरम कोटा राजस्थान के द्वारा उससे वीडियो कॉल के दौरान उसके कुछ अश्लील फोटो-वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उससे अभी तक 2.70 लाख रूपए ले चुका है। उससे मिलने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बना रहा है।
21 अगस्त को भी दीपक के द्वारा उसे कॉल किया और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से पैसों की डिमांड की गई। उसकी रिपोर्ट पर आरोपी दीपक मेहता के विरुद्ध कैंट थाने में एक्सटॉर्शन, आईटी एक्ट सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
न्यायालय में पेश किया, जेल भेजा गया कैंट पुलिस ने बताया कि नाबालिग से एक्सटॉर्शन की इस घटना को गंभीरता से लिया और प्रकरण में सक्रियता से कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक मेहता की तलाश शुरू की गई। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम विगत दिवस राजस्थान के कोटा पहुंची। वहां पर मुखबिर और तकनीकी संसाधानों से संकलित जानकारी के आधार पर आरोपी दीपक सिंह पुत्र स्व नारायण सिंह मेहता उम्र 20 साल निवासी श्रीनाथपुरम कोटा राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी TI अनूप कुमार भार्गव, SI रसना सिकरवार, ASI बलवीर सिंह और आरक्षक विकास राजपूत की विशेष भूमिका रही।
.