Gudi Padwa Wishes in Hindi: गुड़ी पड़वा का त्योहार विजय का प्रतीक है. इस दिन घरों में विजय के प्रतीक स्वरूप गुड़ी सजाई जाती है. गुड़ी पड़वा से ही मराठी नववर्ष भी शुरू होता है. चारों तरफ हो खुशियां ही खुशियां, मीठी पुरनपोली और गुजिया ही गुजियां, द्वारे सजती सुंदरी गुड़ियां, ये सौगात मिले बार-बार, हम साथ मिलकर मनाएं गुड़ी पड़वा का त्योहार. गुड़ी पड़वा का पावन पर्व पर अपनों को ये शुभकामनाएं भेजकर सुख-समृद्धि की कामना करें.
उगादी, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं,
कामना करते हैं कि ये त्योहार सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य,
शांति और समृद्धि लाएं
गुड़ी ही विजय पताका कहलाए,
चैत्र माह पेड़-पौधों से सजता है ,
इसलिए हिंदू धर्म में यह नव वर्ष कहलाए,
गुड़ी पड़वा 2024 की हार्दिक बधाई

खुशियों से भरा नया सवेरा है आया,
जीवन में नई उम्मीद और आनंद है लाया,
आपके जीवन में आए नई उमंगों की बहार,
शुभ हो आपके लिए गुड़ी पड़वा का त्योहार
सौभाग्य और समृध्दि की सौगात है लाया,
खुशियों और प्यार की बहार लिए नया साल है आया,
आओ इसे मिल-जुल कर और खास बनाएं,
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं 
कोयल गाती है सुरीला मल्हार
रंग बिरंगा सजता प्रकृति का आकार
हो रही है चैत्र नवरात्रि की शुरुआत
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं।
पिछली यादें गठरी में बांधकर,
करें नए साल का इंतजार।
लाएं खुशियों की बारात,
ऐसी हो गुड़ी पड़वा की शुरुआत।
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं।
मराठी नव वर्ष है आया,
अपने साथ ढ़ेर सारी खुशियां है लाया,
इस साल आपके सारे सपने साकार हो,
सुख और समृध्दि से सजा आपका संसार हो
नए पत्ते आते हैं वृक्ष खुशी से झूम जाते हैं
ऐसे मौसम में ही तो नया आगाज होता है
गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं 
गुड़ी पड़वा का छत्रपति शिवाजी से नाता
जहां महाराष्ट्र में इसे गुड़ी पड़वा पुकारते हैं वहीं इसे उगादि ने नाम से भी जाना जाता है. ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन छत्रपति शिवाजी महाराज ने विदेशी घुसपैठियों को करारी शिकस्त दी थी. ये दिन भले ही नई साल के साथ उमंग और खुशियां लेकर आता है पर कहते हैं कि इस दिन बुराइयों का अंत होता है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
.