सर्दियों में सेहत के लिए सुपरफ्रूट से कम नहीं है अमरूद, रोजाना ऐसे करें सेवन, मिलेंगे गजब के फायदे

Last Updated:

Amrud Khane ke Fayde: जनवरी की कड़ाके की ठंड में धौलपुर के बाजारों में अमरूद की जबरदस्त आवक देखने को मिल रही है. स्वाद और पोषण से भरपूर अमरूद सर्दियों में लोगों की पहली पसंद बन गया है. डॉक्टरों के अनुसार, अमरूद में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत करने, पाचन सुधारने और सर्दी-जुकाम से बचाने में मदद करते हैं. कम कैलोरी और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण यह डायबिटीज और वजन नियंत्रण के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

धौलपुर में जनवरी के महीने में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. जनवरी महीने की कड़ाके की सर्दी के बीच बाजारों में इन दिनों अमरूद की खूब आवक देखने को मिल रही है. सर्दियों के मौसम मे अमरूद लोगों की पहली पसंद बन जाता है, जिसे नमक या काली मिर्च के साथ बड़े चाव से खाया जा रहा है. स्वाद में लाजवाब और पोषण से भरपूर अमरूद न सिर्फ खाने में मजेदार है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.

News18

ठंड के मौसम में अक्सर लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती है. ऐसे में अमरूद इन दोनों समस्याओं से लड़ने में मदद करता है. इसमें विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से बचाव करते हैं. धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड स्थित शहीद राघवेंद्र सिंह उप जिला स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. धर्मेंद्र बंसल ने बताया कि सर्दियों में अमरूद विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत मना जाता है.

News18

डॉ. धर्मेंद्र बंसल ने बताया अमरूद में संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है, जो सर्दी-जुकाम और फ्लू से बचाने में मदद करता है. साथ ही इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक होता है. इसमें मौजूद पोटैशियम और फाइबर दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

News18

कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होने की वजह से यह वजन घटाने वालों के लिए भी फायदेमंद है. इसके अलावा अमरूद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को जवान बनाए रखते हैं और झुर्रियों से बचाते हैं. विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है, जबकि मैग्नीशियम तनाव कम करने और अच्छी नींद लाने में मदद करता है. डॉक्टर के अनुसार, ठंड के मौसम में अमरूद को छिलके और बीज के साथ नमक या काली मिर्च डालकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है.

News18

इसे सुबह या दोपहर के समय खाना चाहिए, जबकि रात में या भारी भोजन के तुरंत बाद अमरूद खाने से बचना चाहिए. अगर कीमत की बात करें तो सर्दियों में अमरूद के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र में रोजाना करीब 1500 से 2000 किलो अमरूद की खपत हो रही है, जबकि पूरे धौलपुर जिले में प्रतिदिन 8 से 9 हजार किलो अमरूद बिक रहा है. फिलहाल बाजार में अमरूद की कीमत लगभग 40 से 45 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है.

homelifestyle

सर्दियों का सुपरफ्रूट है अमरूद, रोजाना सेवन से सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *