Guava Benefits : कब्ज ले लेकर दिल तक, जानें अमरूद खाने के सबसे तगड़े फायदे, सर्दियों में इसकी टक्कर का कोई नहीं

Last Updated:

Guava Benefits in Winter : सर्दी के मौसम में अमरूद खाना सेहत के लिए बेहद लाभकारी है. इसमें मौजूद विटामिन-C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. अमरूद पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज से राहत दिलाता है. यह दिल को स्वस्थ रखता है, त्वचा में निखार लाता है और वजन नियंत्रित करने में भी सहायक माना जाता है. अमरूद नियमित खाने से आंतें साफ रहती हैं और पेट हल्का महसूस होता है. कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है.

सर्दी के मौसम में अमरूद खाना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-C पाया जाता है, जो सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण से बचाव करता है. ठंड में जब शरीर कमजोर पड़ता है, तब रोज अमरूद खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है और शरीर को अंदर से ताकत मिलती है.

ठंड में अगर आपका भी पाचन बिगड़ा है अमरूद ही एकमात्र उपाय है जिसे दुरुस्त किया जा सके

ठंड में पाचन की समस्या आम हो जाती है. ऐसे में अमरूद खाना बेहद लाभकारी है. इसमें मौजूद फाइबर कब्ज, गैस और अपच की समस्या को दूर करता है. नियमित अमरूद खाने से आंतें साफ रहती हैं और पेट हल्का महसूस होता है. सर्दियों में पाचन सुधारने के लिए अमरूद एक बेहतर फल माना जाता है.

दिल का मददगार भी अमरुद है जो दिल की रक्षा करता है

अमरूद दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित रखते हैं. ठंड में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में अमरूद खाने से दिल मजबूत रहता है और कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ठंड में अगर आप भी अपनी त्वचा को चमकदार बनाना चाहते हैं तो अमरुद जरूर खाएं

सर्दी में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है. अमरूद में मौजूद विटामिन-A और विटामिन-C त्वचा को पोषण देते हैं. ठंड के मौसम में अमरूद खाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और झुर्रियों की समस्या कम होती है. यह फल चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाने में मदद करता है.

ठंड में अमरूद की डिमांड सबसे अधिक रहती है जो लोग प्रतिदिन इसका सेवन करते हैं उनके प्रकार के फायदे मिलते हैं

ठंड में लोग ज्यादा खाने लगते हैं, जिससे वजन बढ़ने लगता है. अमरूद कम कैलोरी वाला फल है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. इसमें फाइबर अधिक होने से भूख नियंत्रित रहती है. सर्दियों में वजन संतुलन बनाए रखने के लिए अमरूद खाना एक अच्छा और सेहतमंद विकल्प है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कब्ज ले लेकर दिल तक, जानें सर्दियों में अमरूद खाने के सबसे तगड़े फायदे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *