सतना में हनुमान चौक की तीन सराफा दुकानों पर जीएसटी का छापा, लाखों की कर चोरी की आशंका

शुक्रवार शाम 4:30 बजे लगभग 25 सदस्यीय टीम ने तीनों दुकानों में एक साथ दबिश दी। एंटी इवेज़न ब्यूरो की यह कार्रवाई देर रात 11 बजे तक चली। जांच के दौरान टैक्स चोरी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों की तलाश की गई और तीनों दुकानों को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की सुबह से प्रतिष्ठानों सहित संबंधित मकानों की भी विस्तृत सर्चिंग की जाएगी।

Publish Date: Fri, 28 Nov 2025 10:52:28 PM (IST)

Updated Date: Fri, 28 Nov 2025 10:55:02 PM (IST)

सतना में जीएसटी का छापा।

HighLights

  1. संबंधित दस्तावेजों की तलाश की गई और तीनों दुकानों को सील कर दिया गया।
  2. शनिवार सुबह से प्रतिष्ठानों सहित संबंधित मकानों की भी विस्तृत सर्चिंग की जाएगी।
  3. प्रारंभिक छानबीन में जीएसटी भुगतान में भारी अनियमितताओं के संकेत मिले हैं।

सतना। शहर के हनुमान चौक स्थित तीन सराफा प्रतिष्ठानों पर जीएसटी एंटी इवेज़न ब्यूरो ने शुक्रवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ छापेमारी की। टीम को आशंका है कि इन दुकानों द्वारा लंबे समय से मुनाफा कमाने के बावजूद जीएसटी का भुगतान नहीं किया जा रहा था, जिससे लाखों रुपए की टैक्स चोरी की संभावना सामने आई है।जिन व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जांच की गई, उनमें कान्हा ज्वेलर्स – संचालक अनुराग सोनी, न्यू कान्हा ज्वेलर्स – संचालक स्वाति सोनी आनंद आदित्य ज्वेलर्स – संचालक आनंद सोनी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम 4:30 बजे लगभग 25 सदस्यीय टीम ने तीनों दुकानों में एक साथ दबिश दी। एंटी इवेज़न ब्यूरो की यह कार्रवाई देर रात 11 बजे तक चली। जांच के दौरान टैक्स चोरी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों की तलाश की गई और तीनों दुकानों को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की सुबह से प्रतिष्ठानों सहित संबंधित मकानों की भी विस्तृत सर्चिंग की जाएगी। प्रारंभिक छानबीन में जीएसटी भुगतान में भारी अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। कार्रवाई का नेतृत्व सहायक संचालक विवेक दुबे, अभिनव त्रिपाठी, राजीव गोपाल, दिलीप सिंह, समीर तथा अन्य अधिकारियों की टीम ने किया।

डर में सराफा कारोबारी

एकाएक शहर के तीन सराफा कारोबारियों के यहाँ एक 25 सदस्य की जीएसटी एंटी इवेज़न ब्यूरो की टीम द्वारा देर रात तक चली छापामार कार्रवाई से शहर के अन्य सराफा व्यवसायी के बीच हड़कंप मचा हुआ है। बहुत से व्यसाइयो छापे की जनकारी लगते ही अपनी दुकानों का शटर गिरा दिए।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *